Move to Jagran APP

फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची पीड़िता को धनबाद थाना में बैठाया, हंगामा

धनबाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर फरियाद लेकर पहुंची बरवाअडडा नगरकियारी की रजिया

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM (IST)
फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची पीड़िता को धनबाद थाना में बैठाया, हंगामा
फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची पीड़िता को धनबाद थाना में बैठाया, हंगामा

धनबाद : पति की प्रताड़ना से तंग आकर फरियाद लेकर पहुंची बरवाअडडा नगरकियारी की रजिया बीबी को महिला थाना की पुलिस ने घंटों धनबाद थाना में बैठा कर रखा। बाद में पहुंची नारी शक्ति अधिकार संघ की महिला प्रतिनिधियों के साथ भी यही व्यवहार किया गया। इससे नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। बाद में इन सभी को घर भेज दिया गया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि रजिया का विवाह 2011 में भागाबांध निवासी अख्तर शाह से हुआ था। शादी के बाद से रजिया को प्रताड़ित किया जाने लगा। मामले को लेकर 2015 में ही थाना में शिकायत दर्ज करायी गई। इस शिकायत के बाद पहले थाना से ही समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रहा। फिर रजिया न्यायालय के शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर रजिया को दोबारा ससुराल भेजा गया। अब फिर से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को उसे महिला थाना धनबाद बुलाया गया था। रजिया का आरोप है कि महिला थाना में उसका पति उपस्थित नहीं हुआ और पुलिस की ओर से उसपर तलाक देने का दवाब बनाया गया। रजिया के पक्ष में नारी शक्ति अधिकार संघ की महिलाएं पहुंची थी। मामले को लेक संघ की महिलाओं और महिला थाना पुलिस के बीच विवाद हो गया। महिला थाना प्रभारी ने रजिया और संघ की महिलाओं को धनबाद थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। संघ की नेता आशा यादव ने कहा कि रजिया अपने ससुराल में ही रहना चाहती है। उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस का तलाक के लिए दवाब बनाना उचित नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.