एसपीओ रजनी हत्याकांड में अस्पताल पहुंचाने वाले को भेजा जेल
सिंदरी के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमुख सिंह से पुलिस ने की पूछताछ
संस, सिदरी : सिदरी थाने की एसपीओ रजनी मिश्रा की हत्या में पुलिस रविवार को सिदरी नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सिंह से घंटों पूछताछ की।
सिंदरी थाना प्रभारी राज कपूर ने बताया कि पुलिस रजनी की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। रजनी को जली हुई अवस्था में इलाज के लिए प्रमुख सिंह के स्काíपयो से ले जाया गया था। रोहित मंडल ने ही प्रमुख सिंह को रजनी के नार्थ हास्टल स्थित कमरे में बुलवाया था। राज कपूर ने प्रमुख सिंह से हुई पूछताछ के संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि पूछताछ व अनुसंधान से संबंधित मामला है। इसे फिलहाल शेयर नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने रजनी हत्या कांड के एक आरोपित रोहित मंडल को धनबाद जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।