Move to Jagran APP

मेजबान पर मेहरबानी, जून में धनबाद पानी पानी

धनबाद प्रकृति उनका ख्याल जरूर रखती है जो उसका ख्याल रखते हैं। अब मानसून को ही देख लीजिए। जिस धनबाद ने गर्मजोशी का उसका इस्तकबाल किया मानसून ने भी उसे मालामाल किया। इस वर्ष 12 जून को मानसून का आगमन धनबाद के रास्ते हुआ। 13 जून तक समूचे झारखंड में मानसून के बादल छा गए। इस वर्ष जिले ने बारिश में पिछले नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 05:57 PM (IST)
मेजबान पर मेहरबानी, जून में धनबाद पानी पानी
मेजबान पर मेहरबानी, जून में धनबाद पानी पानी

जागरण संवाददाता, धनबाद : प्रकृति उनका ख्याल जरूर रखती है जो उसका ख्याल रखते हैं। अब मानसून को ही देख लीजिए। जिस धनबाद ने गर्मजोशी का उसका इस्तकबाल किया, मानसून ने भी उसे मालामाल किया। इस वर्ष 12 जून को मानसून का आगमन धनबाद के रास्ते हुआ। 13 जून तक समूचे झारखंड में मानसून के बादल छा गए। इस वर्ष जिले ने बारिश में पिछले नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया। जून महीने में धनबाद में सामान्य बारिश का आंकड़ा 214.7 एमएम है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2013 से 2020 तक जून महीने में हुई बारिश सामान्य बारिश के आंकड़े को पार करना तो दूर, उसे छू भी नहीं सकी। यहां तक कि पिछले वर्ष कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान कल-कारखाने बंद रहने और वाहनों से होनेवाले प्रदूषण समेत अन्य प्रकृति विरोधी गतिविधियां कम होने से अधिक बारिश होने की संभावना थी। 2013 से 2020 के बीच सबसे ज्यादा बारिश हुई भी थी। पर वो आंकड़ा भी सामान्य से कम था। इस बार जून में 446.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से दोगुना से भी अधिक है। इसी के साथ धनबाद में मानसूनी बारिश में नौ वर्षों का रिकार्ड कायम कर लिया। झारखंड में 2013 से अब तक कब कितनी हुई बारिश और कब-कब आया मानसून

loksabha election banner

वर्ष वर्षा तिथि

2013 - 167 एमएम - 18 जून

2014 - 113.2 एमएम - 18 जून

2015 - 159.4 एमएम - 15 जून

2016 - 147.7 एमएम - 17 जून

2017 - 123.3 एमएम - 16 जून

2018 - 186.7 एमएम - 25 जून

2019 - 108.5 एमएम - 21 जून

2020 - 198.8 एमएम - 13 जून

2021 - 446.5 एमएम - 12 जून


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.