विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा करने जा रही महिला पर युवकों ने कसी फब्तियां, विरोध करने पर की पिटाई; इलाके में तनाव Dhanbad News

By MritunjayEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 01:42 PM (IST)

छेड़खानी और मारपीट के बाद दोनों तरफ से ईट-पत्थर भी चलाए गए। कई लोग लाठी डंडे लेकर घर से निकल ...और पढ़ें

पूजा करने जा रही महिला पर युवकों ने कसी फब्तियां, विरोध करने पर की पिटाई; इलाके में तनाव Dhanbad News
पूजा करने जा रही महिला पर युवकों ने कसी फब्तियां, विरोध करने पर की पिटाई; इलाके में तनाव Dhanbad News

जामाडोबा, जेएनएन। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा सात नंबर शिव मंदिर के निकट रहनेवाली एक महिला सोमवार की शाम पूजा करने मंदिर जा रही थी। उसी समय एक पेड़ के नीचे बैठे एक समुदाय के कुछ युवक उनपर फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर युवकों ने महिला की पिटाई कर दी गई। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों व स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जोड़ापोखर पुलिस को दी।

थाना प्रभारी सत्यम कुमार मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला को इलाज के लिए चासनाला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद दोनों तरफ से ईट-पत्थर भी चलाए गए। कई लोग लाठी, डंडे लेकर घर से निकल गए। अनेक लोग चोटिल हुए। घटना के बाद यहां के दो समुदाय के लोगों में तनाव व्याप्त है।


पुलिस ने कई लोगों पूछताछ की। लोगों को समझाकर शांत किया। शाम को जानकारी पाकर ङ्क्षसदरी के डीएसपी एके सिन्हा भी पहुंचकर थाना प्रभारी से घटना के बारे में जानकारी ली। मोहल्ले में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।  रही है। मालूम हो कि एक माह पूर्व भी यहां दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई थी। तीन लोग जख्मी हुए थे। मामला अभी तक लंबित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।