Move to Jagran APP

कोयलांचल में छठ महापर्व पर बिकेंगे 10 करोड़ के फल

बाजार समिति फलों के खेप से पट चुका है। बाजार समिति में रोजाना फलों की दर्जनों गाड़ियां घुस रही हैं। शुक्रवार को बंगाल व आंध्र प्रदेश से 30 ट्रक केले उतरे।

By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:42 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:42 AM (IST)
कोयलांचल में छठ महापर्व पर बिकेंगे 10 करोड़ के फल
कोयलांचल में छठ महापर्व पर बिकेंगे 10 करोड़ के फल
धनबाद, श्रवण कुमारष। लोक आस्था के महापर्व छठ में छठ मईया व सूर्य देव को फल चढ़ाया जाता है। सेब, केला, नारियल, संतरा, ईख, अमरूद आदि फल छठ में चढ़ाए जाते हैं, जिसके कारण छठ में इन फलों की मांग बढ़ जाती है। रविवार से लोक आस्था का महापर्व छठ आरंभ हो रहा है। इस कारण बाजार समिति और खुदरा फल बाजार में फलों के भाव में तेजी आ गई है। बाजार समिति फलों के खेप से पट चुका है। बाजार समिति में रोजाना फलों की दर्जनों गाड़ियां घुस रही हैं। शुक्रवार को बंगाल व आंध्र प्रदेश से 30 ट्रक केले उतरे। रविवार तक कुल 100 ट्रक केला का खेप उतरेगा। इसी तरह कश्मीर, हिमाचल व दिल्ली से आधा दर्जन ट्रक सेब उतरे। अगले दो दिनों में करीब 20 ट्रक सेव और उतरेगा। आंध्र प्रदेश से नारियल और महाराष्ट्र से संतरा पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार छठ पर्व पर कोयलांचल में 10 करोड़ के फल बिकेंगे। बंगाल व आंध्र के केले हाजीपुर के केलों को दे रहे टक्कर इस छठ में बंगाल व आंध्र प्रदेश के केले हाजीपुर के मशहूर केलों को टक्कर देते दिख रहे हैं। बाजार समिति फल मंडी में हाजीपुर के केले नदारद हैं। इसकी जगह बंगाल व आंध्र प्रदेश के केले लिए हुए हैं। फल व्यापारी बलदेव अरोड़ा बताते हैं, बाजार समिति आंध्र व बंगाल के केलों से पटा पड़ा है। छठ में इन दोनों राज्यों के केले छाए रहेंगे। देसी सेब के सामने विदेशी सेब आउट देसी सेब आवक बढ़ने से विदेशी सेब बाजार से बाहर हो गए हैं। कश्मीर, हिमाचल व दिल्ली से देसी सेब ट्रक पर ट्रक पहुंच रहा है। शुक्रवार को आधा दर्जन सेब का खेप बाजार समिति में उतरा। हालांकि सेब का दाम इस बार चढ़ा हुआ है। यह प्रति पेटी 50 से 100 महंगा चल रहा है। बाजार समिति में ही यह 70 रुपये प्रति किलो पड़ रहा है। इससे खुदरा बाजार में यह 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने का अनुमान है। धनबाद से गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग जाते फल बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति इस क्षेत्र की सबसे बड़ी फल मंडी है। यहां गिरिडीह से लेकर हजारीबाग तक फल जाते हैं। स्थानीय फल व्यापारी नहाय खाय को खरीदारी करते हैं। उससे पहले गिरिडीह व हजारीबाग के फल विक्रेता अधिकतर पहुंचते हैं। शुक्रवार को बोकारो, गिरिडीह, सरिया, बगोदर, चास समेत हजारीबाग के फल विक्रेता खरीदारी को पहुंचे। बाजार समिति के नारियल व्यापारी साजिद हुसैन ने बताया कि धनबाद से बोकारो, गिरिडीह व हजारीबाग नारियल जाता है। इसी तरह केला, सेब, संतरा, बड़ा नींबू भी दूसरे जिलों जाते हैं। बाजार समिति में फलों का भाव सेब अमेरिकन छोटा पेटी (7 किलो) - 300 से 550 रुपये सेब अमेरिकन बड़ा पेटी (14 किलो) - 600 से 900 रुपये सेब डेलिसियस छोटा पेटी (7 किलो) - 300 से 500 रुपये किलो सेब डेलिसियस बड़ा पेटी (14 किलो) - 600 से 900 रुपये संतरा (23 किलो) - 500 से 900 रुपये किलो नाशपाती (20 किलो) - 900 से 1000 रुपये पीला केला प्रति कांधी - 100 से 300 रुपये नारियल - 13 से 16 रुपये -------------- खुदरा बाजार में फलों का भाव सेब - 80 से 100 रुपये किलो संतरा - 60 से 70 रुपये किलो केला प्रति कांधी - 200 से 350 रुपये अमरूद - 70 से 80 रुपये किलो नारियल प्रति पीस - 20 से 25 रुपये

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.