Move to Jagran APP

BCCL सुरक्षाकर्मी की हत्या कर चेकनाका में लटकाया शव, संयु्क्त मोर्चा ने छेड़ा आंदोलन Dhanbad News

शव को देख कर कोई भी कह सकता है कि सुरक्षा गार्ड ने फांसी नही लगाई है। कहीं दूर हत्या कर यहां लटकाया गया है।पैर जमीन से सटा हुआ है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 04:09 PM (IST)
BCCL सुरक्षाकर्मी की हत्या कर चेकनाका में लटकाया शव, संयु्क्त मोर्चा ने छेड़ा आंदोलन Dhanbad News
BCCL सुरक्षाकर्मी की हत्या कर चेकनाका में लटकाया शव, संयु्क्त मोर्चा ने छेड़ा आंदोलन Dhanbad News

पंचेत, जेएनएन। BCCL CV एरिया-12 के दहीबाड़ी परियोजना के चेकनाका में रविवार की रात सुरक्षा गार्ड कलाई मुंडा का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों और परियोजना के कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को चेकनाका में लटका दिया गया। पुलिस भी परिस्थितिजन्य साक्ष्य को देखते हुए मामले को संदिग्ध मान रही है। सुरक्षा गार्ड के आश्रित को बीसीसीएल में नियोजन देने की मांग को लेकर परियोजना के कर्मचारियों ने धरना दिया। 

loksabha election banner

दहीबाड़ी परियोजना में सुरक्षा गार्ड कलाई मुंडा के कल्याण चक स्थित चेकनाका में तैनात थे। रविवार रात लगभग 10 बजे पता चला कि गार्ड का शव शेड के अंदर लटका पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पर पहुंच कर जांच की। इधर संयुक्त मोर्चा ने पुलिस को शव उठने नही दिया। सोमवार सुबह नियोजन एवं फेटल दुर्घटना की मांग को लेकर परियोजना का उत्पादन ठप कर दिया और धरने पर बैठ गये। मोर्चा के कहना है कि गार्ड की हत्या की गई है। प्रबंधन फैटल दुर्घटना का लाभ के साथ तत्काल नियोजन दे। लेकिन, प्रबंधन नियोजन देने को तैयार नहीं है। इस कारण घटनास्थल पर ही शव पड़ा है। परियोजना प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है। 

शव को देख कर कोई भी कह सकता है कि सुरक्षा गार्ड ने फांसी नही लगाई है। कहीं दूर हत्या कर यहां लटकाया गया है। मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ है। पुलिस भी इसे संदेहास्पद मौत मान रही है। मृतक का गमछा उसके कंधे पर सही सलामत है। जमीन से पैर लगे होने के कारण फांसी की स्थिति में छटपटाहट निशान जरूर होते। जमीन पर कोई निशान नहीं है। 

खुद टूट कर गिर गया शव

मृतक कलाई मुंडा का शव जिस रस्सी के सहारे टांगा हुआ था, वह सोमवार करीब 11 बजे अपने आप टूट गई।  रस्सी टूटने से शव जमीन पर गिर पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.