Move to Jagran APP

जल संरक्षण के लिए पेटसी अध्यक्ष को मिला सामाजिक उद्यमिता सम्मान

धनबाद में जल संरक्षण के दिशा में व्यापक कार्य करने और तालाबों को आजीविका का साधन बनाने के लिए पेटेसी नामक संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं सचिव अर्चित आनंद को सामाजिक उद्यमिता सम्मान से सम्मानित किया गया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 11:36 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 12:06 PM (IST)
जल संरक्षण के लिए पेटसी अध्यक्ष को मिला सामाजिक उद्यमिता सम्मान
पेटेसी नामक संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंहको सामाजिक उद्यमिता सम्मान। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : धनबाद में जल संरक्षण के दिशा में व्यापक कार्य करने और तालाबों को आजीविका का साधन बनाने के लिए पेटेसी नामक संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं सचिव अर्चित आनंद को सामाजिक उद्यमिता सम्मान से सम्मानित किया गया है। रांची में विकास भारती की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री अशोक भगत ने यह सम्मान दिया। यह सम्मान स्वरोजगार, जल संरक्षण, मछली पालन समेत तमाम क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है।

loksabha election banner

इस संबंध में पेटसी धनबाद के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में तीन सौ से अधिक तालाबों का निर्माण किया गया। तालाब को निर्माण बहुउद्देशीय है। इसी को ध्यान में रखते हुए तालाब की डिजाइन तैयार की गई। इन तालाबों में जल संचयन करने के साथ ही सीढ़ीनुमा मेढ़ों पर मौसमी सब्जियों की खेती भी होती है। तालाब में मछली पालन के साथ ही इसके पानी से आसपास के खेतों को सिंचाई की सुविधा भी मिलती है। तालाब का निर्माण होने के बाद आसपास के युवा मछली पालन और सब्जियों की खेती से जुड़ गए हैं। यह स्वरोजगार का सबसे बेहतर साधन बना है। सिंह ने बताया कि धनबाद की जमीन समतल नहीं है। ऐसे में तालाबों के निर्माण के अलावा ट्रेंच और वैट बनाकर भी जल संरक्षण करने का काम किया गया है। विकास भारती ने पूरे राज्य स्तर पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो रोजगार सृजन के लिए कार्य कर रहे थे। इसी कड़ी में उनकी संस्था का भी चयन हुआ। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.