ब्लॉक दो क्षेत्र में संडे ड्यूटी कटौती के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने किया चक्का जाम
बाघमारा: संडे ड्यूटी में कटौती के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने ब्लॉक दो क्षेत्र का चक्का जाम कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 08:00 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 08:00 PM (IST)
बाघमारा: संडे ड्यूटी में कटौती के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने ब्लॉक दो क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया। कोयला परिवहन ठप रहा। सुबह से ही मोर्चा के लोग बीओसीपी माइंस के 14 नंबर हाजिरी घर के समीप जमा होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आंदोलन के कारण बेनीडीह तथा केशरगढ़ साइ¨डग में रैक में कोयला लो¨डग नहीं हो पाई। मोर्चा का कहना है कि अगर प्रबंधन को संडे ड्यूटी देनी है तो सभी यूनिटों को दे। अलग-अलग विभागों को ड्यूटी देने से मजदूरों के बीच विरोधाभास बढे़गा। आंदोलन में जेके झा, तुलसी साव, सुरेन्द्र यादव, जोगेंद्र ¨सह, आनंद महतो, केके सिन्हा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें