बैंककर्मियों की हड़ताल शुरू, कोयलांचल से संताल तक बैंकों में लटका ताला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मियों की दो दिनी हड़ताल बुधवार को शुरू हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 12:35 PM (IST)
जेएनएन, धनबाद: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मियों की दो दिनी हड़ताल बुधवार को शुरू हो गई। काम के घंटे तय किए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं।
इसके कारण धनबाद के अलावा बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ साहिबगंज के बैंकों में ताला लटका है। हालांकि पहले से सूचना होने के कारण ग्राहक भी बैंकों का रुख नहीं कर रहे। हड़ताल के दौरान बैंक तो बंद रहेंगे ही, एटीएम सेवा भी प्रभावित होगी। इससे आम लोगों को परेशानी होगी। हड़ताल से व्यापार-धंधा भी प्रभावित होने की आशंका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें