बढ़ते कोरोना केस को देख प्रशासन हुआ सख्त, रात में आवागमन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध Dhanbad News
सामान्य दिशा नर्देश के तहत उपायुक्त ने आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर सभी लोगों के लिए रात के 900 बजे से सुबह के 500 बजे तक आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिले में तेजी से कोरोना फैल रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 तक पहुंच गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि यहां सामुदायिक संक्रमण का मामला भी साामने आया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभावी पहचान, सघन निगरानी, उपचार, बचाव एवं रोकथाम के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार अमित कुमार ने सभी इंसिडेंट कमांडर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सामान्य दिशा नर्देश के तहत उपायुक्त ने आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर सभी लोगों के लिए रात के 9:00 बजे से सुबह के 5:00 बजे तक आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थल एवं यातायात के दौरान मास्क पहनना या चेहरे को ढकना अनिवार्य है। सभी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर आपस में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखेंगे। शादी - विवाह समारोह, शव यात्रा - अंत्येष्टि आदि के दाैरान शारीरिक दूरी अनुपालन पर जोर दिया गया है।
कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
मेमको मोड़ स्थित हिरक स्क्वायर अपार्टमेंट में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद वहा कंटेनमेंट जोन का निर्माण किया गया है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन में सब्जी, दवा, दूध, गैस सिलेंडर, फल इत्यादि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।कंटेनमेंट जोन से लोग सब्जी के लिए उत्तम कुमार मंडल 9955588282, बिरजू कुमार मंडल 7321019332, दूध के लिए प्रदीप गुप्ता 8340647793, अरविंद बर्नवाल 9939534679, निरंजन साव 9162757969, दवा के लिए श्री गोरखनाथ मेडिकल 9431123947, गैस सिलेंडर के लिए विंध्यांचल इंडेन 7004972007, एटीएम वैन के लिए रुपेश 8709144390, चिकन एवं मटन रोशन रज़ा 8757208657, फल के लिए रामदेव तांती 9304832431 व निरंजन साव 9934194182 से संपर्क कर सकते हैं।