चिरकुंडा नगर परिषद के पार्षद के घर से चोरों ने 9 लाख का उड़ाया माल, खदान किनारे मिली खाली ट्राली Dhanbad News
वार्ड पार्षद विजय प्रसाद यादव ने बताया कि घर मे सब लोग सो रहे थे। चोर चारदीवारी फांद कर घर में घुस गए और घटना को अंजाम दिया। आशंका जताई है कि यह काम स्थानीय चोरों का काम है।
कुमारधुबी, जेएनएन। चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 के पार्षद विजय यादव के घर से शनिवार की रात चोरों ने दो लाख रुपये नगद समेत करीब नाै लाख का माल उड़ा लिया। घटना के समय सभी घर में सो रहे थे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब सब सोकर उठे घर से ट्राली बैग और बक्से गायब थे। खोजबीन के बाद खाली ट्राली और बाक्स बुढ़िया खाद के समीप मिले। सूचना मिलने के बाद कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार पहुंचे और छानबीन की।
वार्ड पार्षद विजय प्रसाद यादव ने बताया कि घर मे सब लोग सो रहे थे। चोर चारदीवारी फांद कर घर में घुस गए और घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आशंका जताई है कि यह काम स्थानीय चोरों का काम हो सकता है। क्योंकि चोरों ने केवल वही ट्रॉली बैग और एक बक्सा उठाया जिसमें गहने और नगद रुपये रखे हुए थे। पार्षद ने बताया कि दो लाख रुपये नगद और सभी भाई का लगभग सात लाख के गहने की चोरी हुई है।
ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि घटनाकी छानबीन की जा रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।