प्रेम के खेल में हारा राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी... फांसी लगाकर की खुदकशी
Love story परिजन की मानें तो सत्यम का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर ही उसने मौत को गले लगा लिया।उसकी माैत से पूरे रेलवे कॉलोनी में मातम पसर गया।
गोमो, जेएनएन। शनिवार सुबह गोमो के न्यू सिकलाइन निवासी 16 वर्षीय राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी सत्यम कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे की हुक में दुपट्टे के सहारे लटका था। वह रेलकर्मी एसके यादव का पोता था। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। दादा-दादी के साथ सभी भाई-बहन रह रहे थे।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस यूडी केस अंकित कर तहकीकात कर रही है। परिजन की मानें तो उसका किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चर्चा है प्रेम प्रसंग को लेकर ही उसने मौत को गले लगा लिया। सत्यम की मौत से पूरे रेलवे कॉलोनी में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह है घटना : शनिवार सुबह करीब 10 बजे सत्यम की बहन नाश्ता के लिये उसका कमरा खुलवाने गई थी पर दरवाजा नहीं खुलने पर वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जुट गये और दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। वह जीतपुर डीबीएच स्कूल का 10 वीं कक्षा का छात्र था। उसके तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। वह राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था। वह अपने दादा के साथ रांची में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये जाने वाला था। दादी व बहन का कहना था कि वह होनहार लड़का था। उसका किसी लड़की से प्रेस प्रसंग चल रहा था। उसी के कारण उसने जान दे दी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप