Move to Jagran APP

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाजपा

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के धनबाद आगमन की तैयारी को लेकर बुधवार को परिसदन में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। इस दौरान जिला महानगर और धनबाद जिला ग्रामीण दोनों जिला के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 05:33 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 05:33 AM (IST)
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाजपा
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के धनबाद आगमन की तैयारी को लेकर बुधवार को परिसदन में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। इस दौरान जिला महानगर और धनबाद जिला ग्रामीण दोनों जिला के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री डा प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश झारखंड प्रांत के अनेक जिलों में प्रवास कर संगठन विस्तार की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। इसी क्रम में वे 28 व 29 अक्टूबर को धनबाद ग्रामीण में तथा 29 की सुबह से 30 अक्टूबर की सुबह तक जिला महानगर में जिला कार्यकारिणी के बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। पूरे देश में टीकाकरण एक सौ करोड़ की संख्या में पहुंचने वाला है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस उपलब्धि पर भाजपा कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेगी। दोनों जिलों में इस सम्मान कार्यक्रम को हर टीकाकरण केंद्र पर चलाया जाएगा। वहीं जिलास्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 16 सत्र होंगे। जिसमें केंद्रीय अधिकारी भी प्रवास करेंगे। दूसरी तरफ जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से हमारी विचारधारा को और मजबूती मिलेगी। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान सभी कार्य में अधिक से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बैठक में धनबाद ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा समेत जयप्रकाश सिंह, श्रवण राय, संजय झा, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, धनेश्वर महतो, महेंद्र शर्मा, महेश पासवान, फिरोज दत्ता, दिनेश सिंह, मिल्टन पार्थसारथी, अनिल यादव, सुशील सिंह, चुन्ना सिंह, राजकिशोर जेना, चंद्रशेखर मुन्ना, कविता वर्णवाल, कंचन चौरसिया, पूनम महतो, ललन मिश्रा आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.