विश्व खेल दिवस पर शांति का संदेश लेकर दौड़े खिलाड़ी
धनबाद : कला भवन में शुक्रवार को विश्व खेल दिवस का आयोजन किया गया। धनबाद के 15 खेल संघों के लगभग सैकड़
धनबाद : कला भवन में शुक्रवार को विश्व खेल दिवस का आयोजन किया गया। धनबाद के 15 खेल संघों के लगभग सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन्होंने खेल का विकास और शांति संदेश देते हुए कला भवन से रूट मार्च निकाला जो धनबाद क्लब सिटी सेंटर, बेकार बाध, पूजा टाकीज, डीआरएम मोड़, समाहरणालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और वहां से फिर दौड़ते-दौड़ते वापस कलाभवन पहुंचे। इस सद्भावना दौड़ में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई खेलों में पदक हासिल कर चुके खिलाड़ी भी शामिल हुए। कला भवन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दरबारा सिंह जी ने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। खिलाड़ी खेल के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए नशामुक्त जीवन जीने का प्रयास करें। मौके पर धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाला, धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव पारितोष कुमार, धनबाद जिला वुशू संघ के महासचिव शशिकात पाडेय, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव बी यादव, जिला स्कवॉश संघ के सचिव अभिषेक पाडे, जिला सेपक टकरा संघ की सचिव सुषमा कुमारी, जिला योग संघ की संयुक्त सचिव कुसुम महतो, जिला बॉक्सिंग संघ के मुख्य कोच रवि कुमार, देवेंद्र महतो, पिंकी सिंह, गौतम कुमार समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित उपस्थित थे।