Move to Jagran APP

Pakur Crime News: रात में सास के बेड पर गंदा काम करते पकड़ा गया दामाद, ग्रामीणों ने ठुकाई कर पुलिस को साैंपा

पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई। चांचकी निवासी हसन शेख अपनी सास के साथ छेडख़ानी करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने शेख की जमकर पिटाई की।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 06:22 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:27 AM (IST)
सास के साथ आपत्तिजनक हाल में दामाद ( सांकेतिक फोटो)।

जासं, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। दामाद अपने ससुराल गया था। वह रात के समय पत्नी के साथ सोया था। पत्नी की जब नींद खुली तो देखा कि बिस्तर पर पति नहीं। इसके बाद इधर-ऊधर देखा तो हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। पति अपनी सास के बेड पर पहुंच गया था। इसके बाद पत्नि ने शोर मचा दी। मोहल्ले के लोग पहुंच गए। दामाद की जमकर धुनाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच-पड़ताल के बाद दामाद हेसन शेख को जेल भेज दिया। 

loksabha election banner

क्या है पूरा मामला

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना हुई। चांचकी निवासी हसन शेख अपनी सास के साथ छेडख़ानी करते बीती रात की अल सुबह पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपित हसन रविवार की शाम अपना ससुराल गया था। जहां खाना-पीने के बाद एक ही कमरे में सो गया। इधर, रात को वह पत्नी को बिना बताए वह सास के बेड में चला गया। सास के साथ जोर-जबदस्ती करने लगा। पत्नी को इसकी भनक लगते हो-हल्ला शुरू कर दी। जिसे सुन काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा हसन की जमकर धुनाई शुरू कर दी। 

सूचना पाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पिट रहे हसन शेख को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे लेकर थाना पहुंचे। पुलिस अगर रात में गांव न पहुंचती को अनहोनी हो सकती है। हसन मॉब लिचिंग का शिकार हो सकता था। उसके खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। हसन ने ऐसा गंदा काम ही कर डाला था। थाना प्रभारी मल्लिक ने बताया कि पूछताछ के बाद हसन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.