Move to Jagran APP

Dhanbad: झर‍िया में याद क‍िए गए समासेवी अशोक अग्रवाल, लोगों ने दी श्रदांजल‍ि

पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अशोक अग्रवाल की पुण्यतिथि हेटलीबांध पीस एंड ज्वाय स्कूल में मनाई गई ।जनवादी लेखक संघ व झरिया कोलफिल्ड बचाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले स्व अशोक की नतिन अरेना ने उनकी तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:57 AM (IST)
अशोक की नतिन अरेना ने उनकी तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

जासं, झरिया : जनवादी लेखक संघ झरिया इकाई और झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अशोक अग्रवाल की पुण्यतिथि हेटलीबांध पीस एंड ज्वाय स्कूल में मनाई गई । जनवादी लेखक संघ व झरिया कोलफिल्ड बचाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले स्व अशोक की नतिन अरेना ने उनकी तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार की शाम को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जलेस के डॉक्टर इम्तियाज अजीज ने की। अन्य लोगों ने भी अशोक को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान लोगों ने अशोक अग्रवाल हम तुम्हें नहीं भूलेंगे , इंकलाब जिंदाबाद , अशोक अग्रवाल अमर रहे के नारे लगाए। स्व अशोक के साथी मुरारी प्रसाद शर्मा ने कहा कि अशोक अग्रवाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । हिंदी, उर्दू, इंग्लिश में उनकी समान पकड़ थी। वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते थे। झरिया कोल फील्ड बचाओ समिति के संघर्ष को आगे बढ़ाया। उनके निधन से झरिया को काफी क्षति हुई है। उनकी जीवनी पर लोगों ने प्रकाश डाला। उनकी राजनीतिक, सामाजिक, विचारधारा को आगे बढाने और झरिया को बचाने का संकल्प लिया गया। लोगों ने कहा कि उनकी संघर्षशील भूमिका को झरिया की जनता हमेशा याद रखेगी। शिव बालक पासवान, नारायण चक्रवर्ती , प्रो रौनक शहरी, डॉक्टर यूनुस , पूर्व पार्षद अनूप साव , भगवान दास , गोपाल लाल , डा हसन निजामी , शमीम काशीनाथ, देवाशीष , चंदन आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.