विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंदरी नाली निर्माण शिलापट्ट विवाद: विधायक का नाम न होने पर भाकपा माले का विरोध

By Barmeshwar Kumar Sharma Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 16 Apr 2026 09:17 PM (IST)

सिंदरी में 15 अप्रैल को नाली निर्माण कार्य के शिलापट्ट अनावरण पर विवाद खड़ा हो गया है। भाकपा माले के ...और पढ़ें

शिलापट्ट पर सिंदरी विधायक का नाम नहीं।

शिलापट्ट पर सिंदरी विधायक का नाम नहीं।

HighLights

  1. सिंदरी नाली निर्माण शिलापट्ट पर विधायक का नाम गायब।

  2. भाकपा माले ने धनबाद नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

  3. एक सप्ताह में पुनः शिलान्यास की मांग, पार्टी की चेतावनी।

संस,जागरण, सिंदरी: Sindri Drain Plaque Row:सिंदरी में 15 अप्रैल को नाली निर्माण कार्य के लिए किए गए शिलापट्ट के अनावरण को लेकर विवाद पैदा हो गया है। भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने धनबाद नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया है कि नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास के लिए व्यवहृत शिलापट्ट में स्थानीय विधायक चंद्रदेव महतो का नाम नही था और ना ही उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

राजीव मुखर्जी ने नगर आयुक्त धनबाद से आग्रह किया है कि एक सप्ताह के अंदर शिलापट्ट को हटाकर नये सिरे से शिलान्यास कराया जाए। साथ ही पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नही हुआ तो पार्टी अपने स्तर पर शिलापट्ट को हटाने का काम करेगी।