Move to Jagran APP

Giridih का राजू बन गया जेंटलमैन; जानें इसके एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ कनेक्शन, साथ-साथ कटता बर्थडे केक

गत वर्ष दो मार्च को लंदन में स्ट्रीट डांसर की शूटिंग थी। वह भी वहां था। दो मार्च की रात एक होटल में श्रद्धा का जन्मदिन मना। तब भी उसका केक मंगवाया गया। दोनों ने साथ साथ उसे काटा।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 09:45 AM (IST)
Giridih का राजू बन गया जेंटलमैन; जानें इसके एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ कनेक्शन, साथ-साथ कटता बर्थडे केक
Giridih का राजू बन गया जेंटलमैन; जानें इसके एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ कनेक्शन, साथ-साथ कटता बर्थडे केक

गिरिडीह [ दिलीप सिन्हा ]। आशिकी टू, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुट में धूम मचा रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपना जन्मदिन गिरिडीह के युवक राजू पासवान के साथ मनाती हैं। फिल्म के सेट पर  जन्मदिन मनाने का जब मौका मिलता है तो श्रद्धा दो केक मंगाती हैं। एक अपना व दूसरा राज के लिए। चौंक गए ना, दरअसल श्रद्धा कपूर ने राजू को अपना निजी सचिव बनाया है। संयोग देखिए कि दोनों का जन्मदिन तीन मार्च को है। बकौल राजू, श्रद्धा ऐसी स्टार है जो कर्मचारियों को पूरा सम्मान देती है। जन्मदिन पर वे हमारे साथ केक काटती हैं। इंडस्ट्री के लोग भी श्रद्धा की सराहना करते हैं।

loksabha election banner

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के केशवारी गांव का रहनेवाला राजू लॉकडाउन में घर आया था। अब तीन माह से वह यहां फंसा है। राजू ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण फिल्म इंडस्ट्री ने 18 मार्च से 31 मार्च तक फिल्मों की शूटिंग स्थगित की थी।  तब वह घर आ गया था। इसके बाद देश में लॉकडाउन हो गया। सामान्य स्थिति होते ही वापस मुंबई लौट जाएगा। श्रद्धा भी उसे कोरोना से बचने की नसीहत के साथ जल्द वापस आने को कह रही है।


लंदन और मुंबई में मनाया था जन्मदिन
गत वर्ष दो मार्च को लंदन में स्ट्रीट डांसर की शूटिंग थी। वह भी वहां था। दो मार्च की रात एक होटल में श्रद्धा का जन्मदिन मना। तब भी उसका केक मंगवाया गया। दोनों ने साथ साथ उसे काटा। रात में ही वह मुंबई के लिए चल दी थी। तीन मार्च को फ्लाइट से उतरने के बाद घर जाने की जगह छिछोरे फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो आ गईं। यहां सेट पर वर्षगांठ मनी। मेरा भी केक काटा गया।

इस वर्ष मुंबई के एक स्टूडियो में जन्मदिन के लिए दोनों लोगों का केक फिल्म स्टार टाइगर श्राफ लाए थे।  राजू कहता है कि मैडम बड़ी स्टार है पर अपनी मां शिवांगी और पिता शक्ति कपूर से पूछकर ही सभी फैसले लेती है। 


श्रद्धा के पहले था आसिन का निजी सचिव
गजनी फिल्म में आमिर खान की हीरोइन बनी आसिन के भी राजू 2008 से 2013 तक निजी सचिव रहे। इसी बीच श्रद्धा से परिचय हुआ और वह उनका निजी सचिव बन गया।

राजू के मामा विजय पासवान बगोदर के हैं। वे मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट हैं। वे उसे अपने साथ मुंबई ले गए थे। टीवी एंकर रूबी भाटिया के साथ उसने 2002 से 2008 तक काम किया। रूबी भाटिया ने ही उसे सचिव का कामकाज समझाया और प्रशिक्षित किया था।


सुशांत में थी अपनत्व की भावना
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की जानकारी राजू को गिरिडीह में मिली। राजू ने बताया कि वह उसने श्रद्धा के साथ छिछोरे फिल्म की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब भी सुशांत से मुलाकात होती तो वह उन्हें नमस्कार करता था। सुशांत भी बड़े अपनत्व से मिलते। कंधे पर हाथ रखकर बात करते थे। उनका आज न होना हम सभी के लिए बेहद दुखद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.