Move to Jagran APP

Lockdown-4 : चैंबर के आह्वान के बाद भी झरिया में 2 बजे ही बंद हो रही दुकानें, जानें किसके निर्देश पर चल रहा यह खेल Dhanbad News

चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकान खोलने का निर्देश है। इसके बावजूद दोपहर दो बजे मुख्य बाजार में लगे माइक से दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:46 PM (IST)
Lockdown-4 : चैंबर के आह्वान के बाद भी झरिया में 2 बजे ही बंद हो रही दुकानें, जानें किसके निर्देश पर चल रहा यह खेल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर 24 मार्च से लॉकडाउन है। फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जो 31 मई को खत्म होगा। लॉकडाउन-04 में जिला प्रशासन की तरफ से इसके नियमों में कुछ बदलाव किए गए। इसके बावजूद झरिया बाजार में दुकानदार अपनी दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद कर दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने सुबह सात से शाम सात बजे तक प्रतिबंधित प्रतिष्ठानों को छोड़कर अन्य दुकानों को खाेलने का आदेश जारी किया है।

loksabha election banner

इसे लेकर झरिया चैंबर ने भी दुकानदारों से आह्वान किया था कि वे दोपहर दो बजे ही दुकान बंद नहीं करें। चैंबर ने दुकानदारों को जिला प्रशासन के निर्देश से भी अवगत कराया, जिसके तहत वे सुबह सात से शाम सात बजे तक अपना प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। इसके बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है। आम लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर झरिया चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमित साहु की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक भी हुई थी। जिसमें जिला प्रशासन के निर्देशों को दोहराया गया। बावजूद दुकानें समय से पहले ही बंद हो रही हैं।

इस बारे में अमित साहु ने बताया कि लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद दोपहर दो बजे झरिया मुख्य बाजार में लगे माइक के माध्यम से सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया जाता है। यह आदेश किसके निर्देश से चल रहा है। इसकी जानकार फिलहाल नहीं है। सीओ व झरिया थानेदार से जानकारी लेने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

इधर, पुलिस सूत्रों की माने तो प्रशासन की और से मुख्य बाजार में किसी प्रकार का कोई माइक नहीं लगाया गया है। बाजार के दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से माइक लगाया है। बता दें कि लॉकडाउन-01 के दौरान दोपहर दो बजे तक ही दुकान खोलने का निर्देश था। इसके पालन को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में माइक लगवा था और दो बजते ही माइक के माध्यम से बाजार बंद करने को कहा जाता था। जो लॉकडाउन-04 में भी जिला प्रशासन के नए निर्देश के बाद भी जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.