पंचायती में नगर निगम की पार्षद सावित्री देवी पर हमला, हमलावर का भी सिर फटा
पार्षद सावित्री देवी और उनके पुत्र भूपेंद्र को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हमलावर मुकेश पासवान को इलाज के लिए पुटकी के निजी नर्सिंग में भर्ती कराया गया है।
By Edited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:49 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:24 AM (IST)
केंदुआ, जेएनएन। एक मामला सुलझाने के लिए पंचायत करने मोटरसाइकिल से पुटकी के श्रीनगर कॉलोनी जा रही वार्ड 9 की पार्षद सह जिला भाजपा की उपाध्यक्ष सावित्री देवी पर मुकेश पासवान नामक युवक ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना श्रीनगर कॉलोनी की पीडीएस दुकान के पास शनिवार शाम चार बजे हुई। हमले में पार्षद सावित्री देवी के पुत्र भूपेंद्र कुमार उर्फ सुभाष पासवान को भी काफी चोट लगी है। वहीं हमलावर मुकेश पासवान का भी सिर फट गया।
घटना के बाद पार्षद सावित्री देवी और उनके पुत्र भूपेंद्र को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हमलावर मुकेश पासवान को इलाज के लिए पुटकी के निजी नर्सिंग में भर्ती कराया गया है। गोपालीचक 2 नम्बर के निवासी पार्षद के पुत्र भूपेंद्र ने पुटकी थाना में घटना की लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुटकी श्रीनगर निवासी हमलावर मुकेश पासवान पर पार्षद सावित्री देवी को जान मारने की नीयत से रिवाल्वर से गोली चलाने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र ने कहा कि हमला के दौरान किसी कारणवश गोली मिस कर गई। उसके बाद मुकेश ने रिवाल्वर की बट से मा सावित्री देवी को मारकर घायल कर गले से सोने का चेन छीन लिया। भूपेंद्र ने अपने ऊपर भी रिवाल्वर की बट से हमला करने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र ने शिकायत में मुकेश के भाई अजय पासवान पर भी सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही मुकेश पर 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। भूपेंद्र ने कहा कि मुकेश ने धमकी देते हुए कहा कि इस बार तो बच गये लेकिन अगली बार नहीं बचोगे। जिस तरह हातिम के भतीजे को मारा था, उसी तरह तुम्हे भी मारेंगे। भूपेंद्र के अनुसार उसके मोबाइल पर फोन कर मुकेश पासवान ने ही पंचायत करने के लिए श्रीनगर बुलाया था। जबकि मुकेश के परिजनों ने भी इस मामले में पुटकी पुलिस को सूचना दी है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी जानकारी से इन्कार किया है। पुटकी पुलिस का कहना है कि मामले की जाच की जा रही है। पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर रही है। डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। इधर, मुकेश पासवान के भाई अजय पासवान ने भी पार्षद सावित्री देवी व उनके पुत्र सुभाष पासवान व ससुर रामचंद्र पासवान के खिलाफ पुटकी थाने में लाठी डंडा से मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।
हमलावर पर पहले भी दर्ज हो चुका फायरिंग का केसः मुकेश का अपने ससुराल के लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत होनेवाली थी। लेकिन इसके पहले ही मुकेश का पार्षद सावित्री देवी से कुछ कहासुनी हुई जिससे यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार मुकेश पासवान पूर्व में राजद नेता हातिम अंसारी के भतीजे पर गोली चलाने का आरोपित है। वह फिलहाल न्यायालय से जमानत पर है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें