विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: रांची-धनबाद के बीच कई घंटों के लिए थम गईं ट्रेनें, कुछ का रूट भी बदला; सामने आई ये वजह

Published: Wed, 21 May 2025 11:39 AM (IST)

धनबाद में शताब्दी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया। ...और पढ़ें

शताब्दी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा (सांकेतिक तस्वीर)
शताब्दी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. शताब्दी, मौर्य, वनांचल और भुवनेश्वर सहित कई स्पेशल घंटों लेट से चली
  2. रांची-धनबाद इंटरसिटी का बदला मार्ग, बरकाकाना-चंद्रपुर होकर चलाई गई

जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से हावड़ा जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ पूरी तरह टूटकर लटक गया। घटना रांची-धनबाद रेल मार्ग के कोटशिला स्टेशन के पास घटी। इस घटना के कारण रांची-धनबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन घंटों तक रुक गया।

शताब्दी एक्सप्रेस रात में पहुंची धनबाद

शताब्दी एक्सप्रेस शाम के बदले रात में धनबाद आई। शाम 5:35 के बदले ट्रेन का रात 9:15 पर धनबाद आगमन हुआ। देर रात लगभग ढाई बजे हावड़ा पहुंचने की संभावना जताई गई।

वहीं, रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। रांची से मूरी व बोकारो के बदले बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चली। मार्ग परिवर्तन के कारण लगभग चार घंटे विलंब से देर रात 1:00 के बाद धनबाद आई।

संबलपुर से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे प्रभावित हुई। रात 10:00 के बदले देर रात 1:00 के बाद धनबाद आई। रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से चली। रात 11:15 के बदले देर रात 1:30 के बाद धनबाद आई।

धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल लगभग दो घंटे विलंब से चलाई गई। कोटशिला होकर चलने वाली कई दूसरी ट्रेन भी प्रभावित हुई।

आज सुबह 9:15 पर हावड़ा से खुली शताब्दी एक्सप्रेस

रांची से हावड़ा जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने के कारण बुधवार को हावड़ा से रांची जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस देर से खुली। हावड़ा से सुबह 6:05 के बदले 9:15 पर रवाना हुई।

एलएचबी रैक से चलने वाली पाटलिपुत्र पहले दिन ही लेट खुली

हटिया से पटना के बीच चलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस मंगलवार से चमचमाते एलएचबी रैक से चलाई गई। एलएचबी कोच के साथ चलने वाली ट्रेन पहले दिन ही डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। रात 10:00 के बदले 11:30 पर रांची से रवाना हुई।

ये भी पढ़ें

Special Trains: दिल्ली से बिहार समेत इन राज्यों के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट और टाइमिंग

Ranchi News: रांची वालों की बल्ले-बल्ले, मिल गई एक और सुपरफास्ट ट्रेन; बिहार को भी करेगी कवर