Move to Jagran APP

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह के पिता की शहादत के दिन मां का निधन, बगोदर में शोक की लहर

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह की माता शांति देवी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थी। विधायक की मां के निधन की खबर से बगोदर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दाैड़ गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:12 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:46 AM (IST)
भाकपा माले विधायक विनोद सिंह के पिता की शहादत के दिन मां का निधन, बगोदर में शोक की लहर
बगोदर विधायक विनोद सिंह की मां शांति देवी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बगोर के विधायक विनोद सिंह की मां और शहीद महेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार तड़के बोकारो में अंतिम सांस ली। लंबे समय से डायबिटीज की मरीज थी। यह संयोग ही है कि आज ही की तारीख 16 जनवरी को साल 2005 में शांति देवी के पति महेंद्र सिंह शहीद हुए थे। तत्कालीन बगोदर के विधायक महेंद्र सिंह की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। बगोदर में भाकपा ( माले) के नेता और कार्यकर्ता महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी में जुटे थे इसी बीच शांति देवी के निधन की खबर आई। इसके बाद बगोदर में शोक की लहर दाैड़ गई। 

loksabha election banner

पति के शहादत दिवस कार्यक्रम में चाहती थी भाग लेना

भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मां के निधन की जानकारी साझा की है। लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शांति देवी के पति महेंद्र सिंह पहली बार 1990 में झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र से आइपीएफ ( अब भाकपा माले) के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने साल 1995 और 2000 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की। 16 जनवरी, 2005 को नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी। 2005 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र सिंह के पुत्र विनोद सिंह विधायक निर्वाचित हुए। महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर हर साल बगोदर में भाकपा माले का बड़ा कार्यक्रम होता रहा है। कोरोना के कारण इस बार छोटे स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी थी। इस कार्यक्रम में शांति देवी भी भाग लेना चाहती थी। लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बगोदर नहीं लाया जा सका। इस बीच शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया। 

27 दिसंबर को बीजीएच में कराया गया था भर्ती

शांति देवी की उम्र 65 वर्ष थी। तबीयत खराब होने के बाद 27 दिसंबर को उन्हें बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया था। अस्पातल से 9 जनवरी को छुट्टी मिली थी। वह बोकारो में अपनी बेटी के यहां थी जहां निधन हो गया। विधायक विनोद सिंह ने बताया कि मां का अंतिम संस्कार खंभरा ( बगोदर) गांव में होगा। भाकपा माले के उपेंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार, वासु महतो, इंटक के वीरेंद्र प्रसाद अम्बष्ठ, जदयू नेता दीप नारायण सिंह ने शोक संवेदना प्रकट की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.