Move to Jagran APP

बंगाल में कांग्रेस के साथ सीटों पर हो गया समझौता, 28 को करेंगे घोषणा : बासुदेव आचार्य

सादिकुल्लाह की पार्टी इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के हमारे साथ आ जाने से हमारी स्थिति मजबूत हो गई है। हम इस बार हर हाल में जीतेंगे और सत्ता में लौटेंगे। यह दावा नौ बार राज्यसभा सांसद रह चुके सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुदेव आचार्य का है। आचार्य सोमवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में धनबाद में थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 06:30 AM (IST)
बंगाल में कांग्रेस के साथ सीटों पर हो गया समझौता, 28 को करेंगे घोषणा : बासुदेव आचार्य
बंगाल में कांग्रेस के साथ सीटों पर हो गया समझौता, 28 को करेंगे घोषणा : बासुदेव आचार्य

जागरण संवाददाता, धनबाद : सादिकुल्लाह की पार्टी इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के हमारे साथ आ जाने से हमारी स्थिति मजबूत हो गई है। हम इस बार हर हाल में जीतेंगे और सत्ता में लौटेंगे। यह दावा नौ बार राज्यसभा सांसद रह चुके सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुदेव आचार्य का है। आचार्य सोमवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में धनबाद में थे। आचार्य ने कहा कि पापुलर फ्रंट के आ जाने से ममता बनर्जी का सेक्यूलर वोट दरक गया है। पिछले 10 वर्ष में वैसे भी उन्होंने कोई काम नहीं किया है। पश्चिम बंगाल में एक नया कारखाना नहीं लगा है। भ्रष्टाचार और तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से लोग त्रस्त हैं और सबक सिखाने के मूड में हैं। आचार्य का दावा था कि चुनाव के बाद वाम नेतृत्व वाले कांग्रेस, आइएसएफ फ्रंट सत्ता में आएगी। भाजपा व तृणमूल कांग्रेस दूसरे स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस सवाल पर कि कांग्रेस ने तृणमूल से गठबंधन कर लिया तब क्या होगा? आचार्य का कहना था कि कांग्रेस किसी सूरत में टीएमसी के साथ नहीं जाएगी। हमारे बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री का कोई दावेदार नहीं होगा। 28 फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भी कुछ सीटें दी जाएंगी। तृणमूल-भाजपा में एक ईमानदार नहीं : आचार्य ने कहा कि गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल चुनाव के दो प्रमुख मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआइ ने नोटिस भेजा है। इससे उनके भ्रष्टाचार का पोल खुल रहा है। हमने तो अवैध खनन की जांच के लिए वर्ष 2013 में ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की थी। देर से सही लेकिन अब कार्रवाई हो रही है। यही हाल भाजपा का है। शारदा चिटफंड घोटाले का सबसे बड़ा आरोपी भाजपा का स्टार प्रचारक बना हुआ है। जिस मुकुल राय ने सबसे अधिक 20 लाख रुपया लिया, जो रिकार्डेड है उसे भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। चार्टर्ड प्लेन से पांच चोरों को दिल्ली बुलाकर सदस्यता दी गई। भाजपा की सभाओं में जो भीड़ है वह भी पैसे से खरीदी गई भीड़ है। लोग इसे जानते हैं। लिहाजा ये दोनों वाम लहर का मुकाबला नहीं कर सकते। बासुदेव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सेक्यूलर पार्टी नहीं है। वह भी भाजपा की तरह ही निरंकुश है। सेक्यूलरों का ममता से मोहभंग हो चुका है। अपराधी बना है स्टार प्रचारक :

loksabha election banner

आचार्य का कहना था कि तृणमूल के प्रदेश स्तर के नेता छत्रधर महतो हत्यारोपी हैं। उन पर बुद्धदेव भट्टाचार्य पर जानलेवा हमला करवाने, ज्ञानेश्वरी ट्रेन अपहरण कांड, माकपा के जिला परिषद अध्यक्ष को जिदा जलाने के आरोप हैं। ममता स्वयं उनके साथ बाइक पर यात्रा करती हैं। लोग इन सबको देख रहे हैं। इस बार परिवर्तन जरूर होगा। युवा का मतलब क्या चोर को नेता बना दें : अन्य सभी मुद्दों पर खुल कर बातचीत कर रहे बासुदेव भट्टाचार्य तब खीझ गए जब उनसे पूछा गया कि वाम दलों में नए चेहरे क्यों नहीं दिखते। उनके मुताबिक सीताराम येचुरी अब भी नया व युवा नेता हैं। माकपा ने नए लोगों को अवसर देने के लिहाज से अधिकतम तीन बार महासचिव बनने की सीमा तय कर दी है। युवाओं को अवसर देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केरल में युवा लड़की तिरुवनंतपुरम की मेयर बनी है। वह युवा है। अब युवा का मतलब यह नहीं है कि किसी चोर को कुर्सी दे दें। नया नेतृत्व आएगा तो उसे अवसर दिया जाएगा। हां, किसान आंदोलन के पीछे वाम ही है, मोदी इसी से डरता है : दिग्गज वाम नेता बासुदेव आचार्य ने कहा कि दिल्ली में महीनों से चल रहे किसान आंदोलन के पीछे वाम दल ही हैं। उन्होंने कहा कि यह आज अचानक जुटे लोग नहीं हैं। इनके पीछे वाम दलों की वर्षों की मेहनत है। आचार्य ने कहा कि मोदी सिर्फ लाल झंडे से ही डरते हैं। वाम मोर्चा ही उन्हें जवाब देने में सक्षम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.