Move to Jagran APP

वैज्ञानिक सोच व नवीनतम तकनीक से रूबरू होंगे छात्र

विद्यालयों को 50 छात्र व गाइड शिक्षक के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने का निर्देश दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:18 AM (IST)
वैज्ञानिक सोच व नवीनतम तकनीक से रूबरू होंगे छात्र
वैज्ञानिक सोच व नवीनतम तकनीक से रूबरू होंगे छात्र

धनबाद, जेएनएन। आउटरीच कार्यक्रम के तहत हाई स्कूलों के छात्र सीएमआरआइ धनबाद और सीएफआरआइ डिगवाडीह का भ्रमण करेंगे। इसके अंतर्गत 50 छात्र दोनों संस्थानों में भ्रमण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सीएसआइआर के मुख्य वैज्ञानिक एवं अनुभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पहले ही डीईओ को पत्र जारी कर चुके हैं। इसके आलोक में डीईओ ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि 24 को सिम्फर धनबाद और 25 को सीएफआरआइ डिगवाडीह में भ्रमण कार्यक्रम होगा। धनबाद, टुंडी, गोविंदपुर, बाघमारा एवं तोपचांची प्रखंड के छात्र सिम्फर धनबाद और झरिया एवं बलियापुर प्रखंड के छात्र सीएफआरआइ डिगवाडीह में ज्ञान अर्जित करेंगे। आने-जाने का मार्ग व्यय सिम्फर की ओर से भुगतान किया जाएगा। हालांकि इसके लिए संबंधित विद्यालयों को डीईओ कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रपत्र को भरकर सिम्फर में जमा करना होगा। संबंधित विद्यालयों को 50 छात्र व गाइड शिक्षक के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

इन स्कूलों के छात्र होंगे शामिल-धनबाद: हाई स्कूल भूली नगर, आदर्श विद्या मंदिर हाई स्कूल भूली नगर, मिल्लत हाई स्कूल, खालसा हाई स्कूल, एसएसएलएनटी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, प्राणजीवन एकेडमी, अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, हाई स्कूल धनबाद, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, जिला स्कूल, एलएनवीएम धनसार। टुंडी : हाई स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल लछुरायडीह, उत्क्रमित हाई स्कूल कमारडीह। गोविंदपुर : हाई स्कूल, प्रोजेक्ट हाई स्कूल, महेंद्र हाई स्कूल बरवापूर्व, एनएन हाई स्कूल बगसुमा, जीएसए हाई स्कूल यादवपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल नगरकियारी, केजीबीवी। बाघमारा : आरबीबी हाई स्कूल राजगंज, उत्क्रमित हाई स्कूल कुमारडीह। तोपचांची : टीएपी हाई स्कूल तोपचांची, केजीबीवी, उत्क्रमित हाई स्कूल कोटालअड्डा। झरिया : झरिया राज प्लस टू हाई स्कूल, झरिया एकेडमी, केसी ग‌र्ल्स हाई स्कूल, डीएवी हाई स्कूल, झरिया गुजराती हाई स्कूल, मिल्लत हाई स्कूल, स्वतंत्र भारत बालिका हाई स्कूल भागा, डीएवी हाई स्कूल पाथरडीह, संस्कृत हाई स्कूल डिगवाडीह, लोदना कोलियरी हाई स्कूल, डीएवी हाई स्कूल टासरा, हाई स्कूल भौंरा। निरसा : जेकेआरआर प्लस टू हाई स्कूल चिरकुंडा, हाई स्कूल कुमारधुबी, हाई स्कूल मुगमा, एसएसकेबीसी हाई सकूल निरसा एवं केजीबीवी।

अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव: सिम्फर धनबाद व डिगवाडीह में छात्रों के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर 24 सितंबर से शुरू होने वाली अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी 26 को है। इसलिए 24, 25 व 26 सितंबर को होने वाली अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा 4 अक्टूबर, पांच और छह अक्टूबर को आयोजित होगी। इस संबंध में डीईओ ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.