बच्चे ही देश के भविष्य हैं : जिला जज
अमलापाड़ा स्थित झरिया एकाडमी स्कूल में सोमवार को धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जासं, झरिया : अमलापाड़ा स्थित झरिया एकाडमी स्कूल में सोमवार को धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय स्वयंभू थे। जिला जज ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। देश में कई महापुरुषों ने अपने कार्य से देश का नाम विश्व में गौरवान्वित किया है। झरिया के सीओ प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि सभी को कानून व अपने अधिकारों की जानकारी होना चाहिए, ताकि वह अपने अधिकारों को प्राप्त कर एक जिम्मेवार नागरिक बन देश का नाम रोशन कर सके। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला जज स्वयंभू की ओर से रानी कुमारी, कुमकुम कुमारी, कृष्णा कुमार, आर्यन वर्मा, रमेश कुमार राम को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
मौके पर अधिवक्ता महेंद्र गोप, प्रधानाध्यापिका रागिनी, सौरव सरकार, अरुण कुमार, दंपती गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, ब्रजभूषण, उमेश नारायण प्रसाद, सरफराज अहमद, सुनीता सोरेन, पिकी कुमारी आदि थे।