यूनियन क्लब में मना सावन महोत्सव
लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद : लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। थीम था, 'सावन की एक शाम, देश के नाम'।
क्लब की ईव्स कमेटी की चेयरपर्सन राधा अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने सुबह 10 बजे महोत्सव का उद्घाटन किया। रात आठ बजे तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें बच्चे और महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
क्लब में विभिन्न तरह के गेम्स के बीच आकर्षक ड्रेस, राखी, उपहार, आभूषण आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग का ड्रेस कोड रखा गया था। सभी के लिए एंट्री निश्शुल्क थी।
मौके पर हेमा प्रूथी, कविता गोयल, अनीता अग्रवाल, अनु सचदेवा, दीपा तुलस्यान, ममता लोधा, नीता गुटगुटिया, पूनम अग्रवाल, उषा अग्रवाल, रेणु प्रभा, संगीता गोयल, सरिता गुटगुटिया, सुनीता रिटोलिया, उर्वी शाह, भारती सचदेवा, सरिता अग्रवाल, पुष्पिंदर, कुमुद, पिंकी मौजूद थीं।