DMC: तीसरी बार धनबाद में सत्येंद्र कुमार की पदस्थापना, बीडीओ-एसी के बाद अब नगर आयुक्त
Satender Kumar New Municipal Commissioner of DMC सत्येंद्र कुमार वर्तमान में रांची में अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्हें धनबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के 19 अधिकारियों का तबादला कर दिया है और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों के उप विकास आयुक्त बदल गए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें धनबाद के नगर आयुक्त भी हैं। अब सत्येंद्र कुमार धनबाद के नए नगर आयुक्त होंगे। धनबाद में सत्येंद्र कुमार की तीसरी पदस्थापना है। इससे पहले वे निरसा अंचल में बीडीओ और धनबाद के अपर समाहर्ता के पद पर काम कर चुके हैं। धनबाद को अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं दशरथ चंद्र दास को धनबाद का डीसीसी बनाया गया है।
सत्येंद्र वर्तमान में रांची में अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे। वे इससे पहले धनबाद में अपर समाहर्ता और निरसा में बीडीओ के पद पर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही शशिभूषण मेहरा को गिरिडीह, जयकिशोर प्रसाद को बोकारो, प्रभात कुमार बरदियार को साहिबगंज, अनमोल कुमार सिंह को पाकुड़ व दिलीप तिर्की को जामताड़ा का डीसीसी बनाया गया है। साथ ही कई अधिकारियों की पोस्टिंग अभी नहीं हुई है और इन्हें कार्मिक में योगदान देने को कहा गया है।