Move to Jagran APP

'छोटा बच्चा' समझकर हमको... सरयू की पार्टी ने धनबाद पुलिस को चेताया, फिर हमला तो ईंट से ईंट बजा देंगे

भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी नई है तो हमें कोई कमजोर न समझे। यदि पार्टी के किसी कार्यकर्ता पर इस तरह का हमला हुआ तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:53 AM (IST)
भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और साथ में उदय सिंह व रमेश पांडेय।

धनबाद, जेएनएन। एक साल पहले झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पराजित करने के बाद से सरयू राय झारखंड की राजनीति में 'वन मैन आर्मी' की तरह स्थापित हो चुके हैं। इन दिनों उनका हर समर्थक अपने को सरयू राय से कम नहीं समझता है। राय ने भारतीय जन मोर्चा नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। हालांकि चुनाव आयोग से अभी नाम पर स्वीकृति नहीं मिली है। इसके बावजूद उनके समर्थक खूब उछल रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद धनबाद जिला के मंत्री रमेश पांडेय ने सरयू राय की पार्टी का दामन थाम लिया है। पांडेय धनबाद नगर निगम के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं। पिछले दिनों उनपर हमला हुआ। इसे लेकर सरयू राय की पार्टी के नेता धनबाद का दाैरा कर रहे हैं। पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने ईंट से ईंट बजा देने की चेतावनी दी है। 

loksabha election banner

भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सोमवार को धनबाद में थे। उन्होंने रमेश पांडेय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग धनबाद जिला प्रशासन से की है। परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में तिवारी ने कहा कि रमेश पांडेय की लोकप्रियता से घबराकर प्रतिद्वंद्वियों ने उन पर हमला किया है। रमेश पांडेय ने नगर निगम चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर रखी है। ऐसे में उन पर कभी भी फिर से हमला किया जा सकता है।

तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी नई है तो हमें कोई कमजोर न समझे। यदि पार्टी के किसी कार्यकर्ता पर इस तरह का हमला हुआ तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यों से रमेश पांडेय रांची व अन्यत्र आते जाते रहते हैं। इस दौरान उन पर फिर हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन उन्हें सुरक्षा बल मुहैया कराए। इस दौरान रमेश पांडेय ने उन पर हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। कहा कि इस मामले में प्रशासन का रवैया लचर है। बता दें कि दो जनवरी की रात रमेश पांडेय ने हमले की शिकायत धनबाद थाने में की थी। तीन को उन्होंने थाना का घेराव भी किया था। पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश पांडेय, नागेंद्र सिंह आदि भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.