Move to Jagran APP

Jharkhand ByElection 2020: सरयु राय ने बढ़ाई उपचुनाव की सरगर्मी; कांग्रेस नेता को दिया जीत का आर्शीवाद, कहा- बुलाएंगे तो करेंगे चुनाव प्रचार

Bermo ByElection 2020 सरयु राय ने राजेन्द्र सिंह से उनके अच्छे तालुकात थे। कुमार जयमंगल भी युवा है। उनमें नेतृत्व की क्षमता है। विश्वास है कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रही बात चुनाव प्रचार की तो वे यदि बुलाते हैं तो वे जरूर जाएंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 09:19 PM (IST)
Jharkhand ByElection 2020: सरयु राय ने बढ़ाई उपचुनाव की सरगर्मी; कांग्रेस नेता को दिया जीत का आर्शीवाद, कहा- बुलाएंगे तो करेंगे चुनाव प्रचार
सरयु राय ने बोकारो में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी कुमार जयमंगल को जीत का आर्शीवाद दिया।

बोकारो, जेएनएन। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयु राय ने बेरमो उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ा दी है। रविवार को बोकारो पहुंचे सरयु राय से मिलने आए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी कुमार जयमंगल को उन्होंने जीत का आर्शीवाद दिया। कहा कि राजेन्द्र बाबू की तरह काम करें सफलता जरूर मिलेगी। वहीं, कुमार जय मंगल ने कहा कि सरयु राय उनके वरिष्ठ नेता हैं। उनके बोकारो आगमन पर उनसे मिलने व आर्शीवाद लेने चला आया।

loksabha election banner

इधर सरयु राय ने जागरण से बात करते हुए कहा कि स्व. राजेन्द्र सिंह से उनके अच्छे तालुकात थे। कुमार जयमंगल भी युवा है। उनमें नेतृत्व की क्षमता है। विश्वास है कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रही बात चुनाव प्रचार की तो वे यदि बुलाते हैं या वे ऐसा महसूस करते हैं कि मेरे जाने से उन्हें फायदा होगा तो वे जरूर जाएंगे। हालांकि, कोरोना काल में विशेष प्रचार अभियान नहीं होना है। फिर भी उन्होंने अपनी ओर से आश्वासन दिया है। बता दें कि बोकारो में भोजपुरिया समाज के वीरेन्द्र सिंह के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए सरयु राय बोकारो आए थे। यहां उन्होंने विहिप के जगन्नाथ शाही से भी मुलाकात की।

रघुवर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से भाजपा की वापसी का रास्ता हुआ दूर : भाजपा के कार्यकर्ताओं से उन्हें कभी कोई सिकवे शिकायत नहीं है। बल्कि कार्यकर्ता अच्छे हैं और पार्टी के प्रति सर्म्पित है। पर नेतृत्व की सोंच अलग है। इसी कारण भाजपा में उनकी वापसी का रास्ता पार्टी ने ही दूर कर दिया। जिस रघुवर दास के भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया उन्हें ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया। इससे साफ है कि भाजपा नेतृत्व जनता को चिढ़ाने काम कर रही है। जिसे जनता ने नकार दिया उसे संगठन ने शिर्ष पर बैठाने का काम किया है।।

हेमंत सोरेन बधाई के पात्र : मैनहर्ट मामले पर उन्होंने जो किताब लिखा है उसका एक शब्द भी गड़बड़ हो तो पार्टी नेता बात करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं जो उन्होंने इस मामले में जांच का आदेश दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जब लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार की सजा मिल सकती है तो रघुवर दास को क्यों नहीं ?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.