विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति कराएगी 15 जोड़े की शादी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2021 11:27 PM (IST)

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। ...और पढ़ें

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति कराएगी 15 जोड़े की शादी
सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति कराएगी 15 जोड़े की शादी

जासं, धनबाद: सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए 15 जोड़े की शादी 17 जनवरी को कराई जाएगी। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष 14 हिदू व एक मुस्लिम समुदाय के जोड़े की शादी गोल्फ ग्राउंड में कराई जाएगी। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तुलना में इस वर्ष मंच को छोटा बनाया जाएगा। जिसका आकार 80/20 फीट है। बराती एवं शराती के बैठने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कुर्सी लगाईं जाएगी। साथ ही सभी के लिए पैक्ड भोजन की व्यवस्था की जाएगी। समिति के ओर से सभी जोड़ों को 14 जनवरी को गोल्फ ग्राउंड में शादी का जोड़ा दिया जाएगा।

टोटो से निकलेगी बारात:

पर्यावरण को संदेश देने व प्रदूषण मुक्त के लिए टोटो से बारात निकाली जाएगी। कोरोना के कारण इस वर्ष आतिशबाजी का कार्यक्रम भी नहीं होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना व मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं सभी जोड़ों को शादी के बाद विदाई के वक्त घरेलू उपयोग की सामग्री दी जाएगी। शक्ति मंदिर में कराई जाएगी पांच जोड़े की शादी:

जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर कमेटी की ओर से इस वर्ष 21 फरवरी को पांच जोड़े की शादी कराई जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोधी ने सोमवार को बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष पांच जोड़ों की शादी कराई जाएगी। बताया गया कि वर-वधू की ओर से पांच-पांच लोग ही उपस्थित होंगे तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी तथा मास्क अनिवार्य होगा। विवाह के लिए 31 जनवरी तक नामांकन करा सकते हैं। 15 फरवरी को वर-वधू को शादी का जोड़ा मंदिर परिसर में दिया जाएगा तथा 20 फरवरी को मेहंदी की रस्म होगी। इसके अगले दिन पांच जोड़ों का विवाह कराया जाएगा तथा शाम के समय माता के आशीर्वाद तथा अन्य घरेलू सामग्री के साथ विदाई दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।