Move to Jagran APP

Sahibganj महिला थाना प्रभारी ने की आत्महत्या, पुलिस-पदाधिकारी हतप्रभ; रांची की थी रहने वाली

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोमवार की देर शाम सरकारी आवास में आत्महत्या की। इसकी सूचना मिलते ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा पहुंचे और जांच की। रूपा रांची की रहने वाली थी। आत्महत्या के बाद पुलिस-पदाधिकारी हतप्रभ हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 08:52 AM (IST)
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की (फाइल फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार की देर शाम अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी समेत कई पुलिस-पदाधिकारी उसके आवास पर पहुंचे। एसपी स्वयं मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वह डीएसई आफिस के समीप सरकारी क्वाटर में रहती थी। रूपा तिर्की 2018 बैच की अवर निरीक्षक थी। हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उसे महिला थाना प्रभारी बनाया गया था।

loksabha election banner

रांची की रहने वाली थी रूपा

रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड की रहनेवाली थी। पिता सेना में हैं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। दो छोटी बहनें हैं। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह सोमवार दोपहर महिला थाने में दिखी थी। इस दाैरान थाने में केस लेकर आने वाले महिलाओं से मुलाकत कर उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की। सहकर्मी पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। तब किसी को इसका जरा भी एहसास नहीं हुआ कि रूपा के दिमाग में क्या चल रहा है?

अविवाहित थी महिला थाना प्रभारी

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी उम्र 26 बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने स्वजनों को सूचना दे दी है। उसके स्वजनों को साहिबगंज पहुंचने का इंतजार किया जा  रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा यह पता लगाने में लगे हैं कि आत्महत्या के पीछे काैन की वजह है। इस मामले में महिला थाना के सहकर्मी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.