बकरी के खाने के लिए पता तोड़ने जंगल गए ग्रामीण बना काल का निवाला, मुआवजा की मांग Dhanbad News
कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय सुभाष मंडल रविवार सुबह बकरी के खाने के लिए पत्ता तोड़ने पास के ही जंगल में गए थे। जमीन पर बिजली का तार गिरा पड़ा था।
धनबाद, जेएनएन। सुभाष मंडल अपनी बकरी के खाने के लिए पत्ता तोड़ने जंगल गया। इस बात का उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जंगल में उसका काल इंतजार कर रहा है। वह बकरी के चारे का इंतजाम करने के चक्कर में खुद काल का निवाला बन गया है। बिजली का झटका लगने से जंगल में उसकी माैत हो गई।
कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय सुभाष मंडल रविवार सुबह बकरी के खाने के लिए पत्ता तोड़ने पास के ही जंगल में गए थे। जमीन पर बिजली का तार गिरा पड़ा था। तार के अंदर 11 वोल्ट की बिजली दाैड़ रही थी। उसके संपर्क में आते ही सुभाष के प्राणपखेरू उड़ गए। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण शव के साथ जंगल में धरना पर बैठ गए। सुभाष की माैत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण अड़ गए। उनका कहना है कि जबतक मुआवजा पर फैसला नहीं होता शव उठने नहीं दिया जाएगा।