Move to Jagran APP

जिस आरपीएफ डीआइजी की ईडी ने जब्त की संपत्ति उनका धनबाद से रहा नाता, आइपीएस पत्नी भी रह चुकी यहां की अधिकारी

IPS News आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरपीएफ के डीआइजी संतोष कुमार दुबे और उनकी आइपीएस पत्नी प्रिया दुबे इस समय चर्चे में हैं। अधिकारी पति-पत्नी की ईडी ने संपत्ति जब्त की है। दोनों का धनबाद से नाता रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 11:09 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 01:08 PM (IST)
जिस आरपीएफ डीआइजी की ईडी ने जब्त की संपत्ति उनका धनबाद से रहा नाता, आइपीएस पत्नी भी रह चुकी यहां की अधिकारी
आइपीएस प्रिया दुबे और संतोष दुबे ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर इस समय आरपीएफ के डीआइजी संतोष कुमार दुबे और उनकी आइपीएस पत्नी प्रिया दुबे चर्चे में हैं। पटना की ईडी टीम ने झारखंड की आइजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे के पति आरपीएफ के डीआइजी संतोष कुमार दुबे व अन्य की 1.46 करोड़ की संपत्ति जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त संपत्ति में रांची के अशोक नगर स्थित एक आवास सहित दिल्ली में तीन आवासीय फ्लैट व तीन दुकानें शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों के अनुसार आरोपित संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दुबे व पिता स्व. शंकर दयाल दुबे के नाम पर सर्वाधिक संपत्ति की खरीद की थी और उक्त संपत्ति को अपने वैध आय स्रोत से खरीदी गई संपत्ति बताया था। ईडी की जांच अभी जारी है। दोनों अधिकारियों को धनबाद और बोकारो से नाता रहा है।

loksabha election banner

जांच में मिली थी अधिकारी पति-पत्नी के पास आय 1.48 करोड़ रुपये की संपत्ति

ईडी ने सीबीआइ की जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया था। सीबीआइ ने 10 जुलाई 2013 को आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे व अन्य पर आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके लिए सीबीआइ ने प्रिया दुबे व संतोष कुमार दुबे के 1998 से 2013 को चेक पीरियड मानते हुए उनके आय व व्यय की समीक्षा की थी। सीबीआइ को जांच में यह जानकारी मिली थी कि पति-पत्नी ने उक्त अवधि में एक करोड़ 57 लाख 27 हजार रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि इसी अवधि में दोनों ने 2.65 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआइ ने जांच में पाया कि दोनों ही पदाधिकारियों ने उक्त अवधि में आय से 1.48 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआइ जांच में आए तथ्यों के आधार पर ही ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था।

संतोष दुबे धनबाद में रह चुके आरपीएफ के कमांडेंट

आरपीएफ डीआइजी संतोष कुमार दुबे की इस समय नई दिल्ली में पोस्टिंग हैं। उनका झाखंड से नाता रहा है। वे धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल में आरपीएफ कमांडेंट रह चुके हैं।

प्रिया दुबे का भी धनबाद-बोकारो से नाता

आइपीएस प्रिया दुबे को भी धनबाद-बोकारो के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। दुबे  बोकारो की पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं। वह हाल ही में बोकारो की आइजी भी बनाई गई थीं। बोकारो आइजी रेंज में भी धनबाद आता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.