Move to Jagran APP

लॉकडाउन में महाराष्ट्र की कंपनी ने बंद किया मजदूरों का खाना-पानी, FIR के बाद दो गिरफ्तार Dhanbad News

मजदूरों को कंपनी की तरफ खाना-पीना बंद कर दिया गया था। इस कारण मजदूर भुखे प्यासे कैंप में गुजारा कर रह रहे थे। कंपनी के कर्मचारियों की और से मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही थी।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 11:28 AM (IST)
लॉकडाउन में महाराष्ट्र की कंपनी ने बंद किया मजदूरों का खाना-पानी, FIR के बाद दो गिरफ्तार Dhanbad News

राजगंज, जेएनएन। सिक्स लेन सड़क निर्माण करने वाली कंपनी अशोका बिल्डकॉन के अधीन काम करने वाली कंपनी महाराष्ट्र की एएम पर आरोप है कि उसके लॉकडाउन के दारैान मजदूरों का खानी-पानी बंद कर दिया। इस मामले में कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

जीटी रोड पर सिक्स लेन सड़क बनाने वाली अशोका बिल्डाकॉन के अधीन पुल निर्माण करने वाली महाराष्ट्र की एएम कंपनी के मालिक अभिषेक मुथ्था (महाराष्ट्र), सुपरवाइजर किरण युवराज (महाराष्ट्र) व कर्मचारी प्रमोद लकड़ा (ओडिशा) के खिलाफ पर मजदूरों को भगाने के विरुद्ध राजगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया किया है। राजगंज दलुडीह पुल के पास जीटी रोड पर पुल निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान सरकार की और से तालाबंदी कर दी गई। इसमें 28 मजदूर तालाबंदी के दौरान फंस गए थे। मजदूरों को कंपनी की तरफ  खाना-पीना बंद कर दिया गया था। इस कारण मजदूर भुखे प्यासे कैंप में गुजारा कर रह रहे थे। कंपनी के कर्मचारियों की और से मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही थी। सभी मजदूर अपने घर सिमडेगा पैदल निकल पड़े। तभी बोकारो पुलिस प्रशासन ने सभी मजदूरों को पकड़ कर जांच पड़ताल की। बोकारो पुलिस ने इस मामले की जानकारी धनबाद प्रशासन को दी। मामले की जानकारी पर राजगंज पुलिस हरकत में आई। राजगंज थानेदार चंदन कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर, किरण युवराज व कर्मचारी प्रमोद लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने कंपनी के मालिक, सुपरवाइजर वह कर्मचारी तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इधर पुलिस की एक टीम ने बस से मजदूरों को वापस लाने के लिए निकल गई।

राजगंज थानेदार चंदन कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र की एएम कंपनी के मालिक, सुपर वाइजर व कर्मचारी के खिलाफ मजदूरों को भगाने के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जबकि कंपनी के सुपर वाइजर और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी मजदूरों को तेलमोच्चो पुल से रिसिव कर राजगंज ले आया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.