Move to Jagran APP

DMC: सड़क पर घुमंतू पशुओं पर नगर निगम का नियंत्रण नहीं, हर रोज हो रहीं दुर्घटनाएं

प्रशासन और नगर निगम के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है दुर्घटना के नए कारण बन कर उभर रहे हैं घुमंतू पशु। शहर का कोई ऐसा किनारा नहीं रह गया है जहां 10 से 20 पशु सड़क पर चहल कदमी करते ना दिख जाएं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:46 PM (IST)
धैया रोड पर चंचनी कॉलोनी के पास और बैंक ऑफ इंडिया के सामने तीन घुमंतू पशु मरे पड़े हैं।

धनबाद, जेएनएन। घुमंतू पशुओं पर धनबाद नगर निगम (DMC) का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। यह भी कह सकते हैं कि डीएमसी घुमंतू पशुओं को नियंत्रित करना ही नहीं चाहता है। इस बाबत हमेशा घोषाएं होती हैंं लेकिन उसका अनुपालन नहीं होता है। नतीजतन आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। दुर्घटनाओं के बाद पशु सड़कों पर मरे पड़े रहते हैं। इन्हें जल्द उठाने के लिए निगम कोई प्रयास नहीं करता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह को धनबाद-बरवाअड्डा रोड पर एक ट्रक ने तीन भैंसों को राैंद कर निकल गया। सुबह से सड़क पर भैंसे पड़ी हैं। 

loksabha election banner

अभी तक सड़क दुर्घटना के लिए कुछ चिन्हित स्थल होते थे, जहां पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं घटती थीं। इसी आधार पर स्थानीय स्तर पर रोकने के लिए प्लानिंग भी होती है। अब प्रशासन और नगर निगम के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है, दुर्घटना के नए कारण बन कर उभर रहे हैं घुमंतू पशु। शहर का कोई ऐसा किनारा नहीं रह गया है, जहां 10 से 20 पशु सड़क पर चहल कदमी करते ना दिख जाएं। सिटी सेंटर से बरवाअड्डा और मेमको मोड़ से लेकर काको मठ तक हर तरफ सड़क पर घुमंतू पशु ही नजर आएंगे। इसके अलावा बैंक मोड़ से धनसार, बैंक मोड़ से मटकुरिया और रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक की व्यस्त सड़क पर भी हर 20 कदम पर घुमंतू पशु नजर आ जा रहा है। रात के अंधेरे के साथ ही दिन के उजाले में भी लोग चोटिल हो रहे हैं। सिर्फ यही नहीं देर रात गाड़ियां इन पशुओं को उड़ा कर चली भी जा रही हैं। 

शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला धैया रोड पर चंचनी कॉलोनी के पास और बैंक ऑफ इंडिया के सामने तीन घुमंतू पशु बीच रास्ते ही मरे पड़े हैं। इन्हें उठाने की जहमत नगर निगम ने अभी तक नहीं उठाई है। सुबह इसकी वजह से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.