बदले की भावना से काम कर रही भाजपा : राजद
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर राजद ने सक्रियता तेज कर दी है। तैयारी क
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर राजद ने सक्रियता तेज कर दी है। तैयारी को लेकर नेहरू रोड स्थित सेलिब्रेशन हॉल में शनिवार को राजद के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से धनबाद जिला राजद अध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व मंत्री आबो देवी मौजूद थीं। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ साथ निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पार्टी मजबूती से चिरकुंडा निकाय चुनाव लड़ेगी और अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी राजद में शामिल हुए हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के खिलाफ करने वालों को षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है और पार्टी सुप्रीमों लालू यादव को भी भाजपाइयों ने फंसाने का काम किया है। विकास के नाम पर लूट मची हुई है। दूसरे दलों से राजद में शामिल होनेवाले युवकों को जिलाध्यक्ष यादव ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद किया कि इनके शामिल होने से संगठन में मजबूती आएगी। मौके पर कुंदन यादव, मो. कासिफ, बबन यादव, राजा खान, नन्हें खान, देवशंकर यादव, मो. आरिफ, मंसूर आलम, अजीत कुमार रजक, बीरेंद्र ¨सह, उदय शर्मा, भोलानाथ महतो, दहारू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।