होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रिंकेश, भगत बोलें- कमान के नाम पर पैसा वसूल रहा विभाग Dhanbad News
रिंकेश कुमार यादव को धनबाद जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष और बाबूजान टुडू को महासचिव बनाया गया।
धनबाद, जेएनएन। आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी भगत ने कहा कि झारखंड होमगार्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसकी बानगी यह यह कि जवान को कमान देने के नाम और तीन से लेकर आठ हजार रुपये तक वसूल किये जा रहे हैं। संगठन के कार्यक्रम में भाग लेने धनबाद पहुंचे भगत ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में कहा कि झारखंड राज्य की गृह रक्षक नियमावली से वे संतुष्ठ नही हैं। जवानों को लगातार काम मिलना चाहिए।
भगत ने कहा कि यहां के सरकारी प्रतिष्ठानों में निजी गार्ड रखे जाते हैं, जबकि होमगार्ड जवानों को वहां डयूटी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर अपनी मांगों को रखेगा। इससे पूर्व जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें रिंकेश कुमार यादव को जिलाध्यक्ष और बाबूजान टुडू को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा वरीय उपाध्यक्ष रितेश, उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, सचिव सिराजुद्दीन, कोषाध्यक्ष शंकर राय समेत 11 को कार्यकारिणी सदस्य में जगह दी गई है।