Move to Jagran APP

Ministerial fight in Jharkhand: हेमंत सरकार में इरफान को मंत्री बनाने के लिए बाबाधाम में अनुष्ठान, क्या मिलेगा आशीर्वाद

Ministerial fight in Jharkhand डॉ. इरफान अंसारी मुस्लिम हैं। उनके लिए मस्जिद और मजारों पर दुआएं मांगी ही जा रही हैं उनके समर्थक मंदिरों में भी अनुष्ठान करवा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 12:46 PM (IST)
Ministerial fight in Jharkhand: हेमंत सरकार में इरफान को मंत्री बनाने के लिए बाबाधाम में अनुष्ठान, क्या मिलेगा आशीर्वाद
Ministerial fight in Jharkhand: हेमंत सरकार में इरफान को मंत्री बनाने के लिए बाबाधाम में अनुष्ठान, क्या मिलेगा आशीर्वाद

धनबाद/ जामताड़ा, जेएनएन। क्या असंतुष्ट विधायकों को साधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के रास्ते पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चल रहे हैं ? लगता तो ऐसा ही है। जैसे पांच साल तक रघुवर दास ने अपने मंत्रिमंडल में एक बर्थ को खाली रखा और मंत्री पद की चाहत रखने वाला हर महत्वाकांक्षी विधायक मान कर चल रहा था कि उन्हें ही यह पद मिलेगा। यह इंतजार पांच साल में खत्म नहीं हुआ। सरकार चली गई। अब नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने मंत्रिमंडल में एक पद खाली रखा है। हर महत्वाकांक्षी विधायक चाहता है कि उन्हें मंत्री बनाया जाय। 

loksabha election banner

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी भी मंत्री पद प्राप्त करने के लिए खूब हाथ-पैर मार रहे हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं। वे मुस्लिम हैं। उनके लिए मस्जिद और मजारों पर दुआएं मांगी ही जा रही हैं, उनके समर्थक मंदिरों में भी अनुष्ठान करवा रहे हैं। अंसारी को मंत्री बनाए जाने की कामना के साथ बाबा बैधनाथ धाम, देवघर में अनुष्ठान किया जा रहा है। यह जानकारी बाबाधाम से यहां विधायक के आवास में पहुंचे प्रदीप करमहे पंडा ने दी।

पंडा ने विधायक बनने पर डा. अंसारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मंत्री बनने की कामना की। कहा कि मंत्री बनाने के लिए विधायक के नाम पर निरंतर बाबा मंदिर में अनुष्ठान जारी है और यह आगे भी चलता रहेगा। मौके पर विधायक ने कहा यह उनका सौभाग्य है मंत्री बनाने को ले कर बाबा मंदिर में अनुष्ठान किया जा रहा है। बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। ऐसी मेरी कामना है। साथ ही कहा कि जनता ने उन्हें दुबारा सेवा करने का मौका दिया है। वे लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत आगे भी रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.