Move to Jagran APP

टाटा जामाडोबा 6-7 पिट्स कोलियरी राकोमसं अध्यक्ष व सचिव का विवाद गहराया

झरिया टाटा झरिया डिवीजन के जामाडोबा 6-7 पिट्स कोलियरी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 05:59 PM (IST)
टाटा जामाडोबा 6-7 पिट्स कोलियरी राकोमसं अध्यक्ष व सचिव का विवाद गहराया

झरिया : टाटा झरिया डिवीजन के जामाडोबा 6-7 पिट्स कोलियरी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के निर्वाचित अध्यक्ष ओपी सिंह व सचिव एस जिया अहमद के बीच का विवाद गहराता काफी गहरा गया है। ओपी सिंह ने राकोमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष एसएस जमा व सचिव संतोष कुमार महतो को पत्र लिखकर 6-7 कोलियरी में जल्द मध्यावधि चुनाव कराने की मांग की है। कोलियरी में चार अक्टूबर 2018 को चुनाव हुआ था। यहां 549 मजदूरों ने अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया था। तीन साल के लिए पदाधिकारी चुने गए थे। अध्यक्ष व सचिव के बीच विवाद के कारण ऐसा लगता है कि कमेटी का कार्यकाल पूरा नहीं हो पाएगा। यहां मध्यावधि चुनाव की संभावना काफी बढ़ गई है। अध्यक्ष ओपी सिंह ने सचिव एस जिया अहमद पर टाटा प्रबंधन के पक्ष में काम करने और मजदूरों की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि सचिव जिया प्रबंधन के साथ मिलकर कई मजदूर विरोधी एग्रीमेंट किए हैं। मैनुअल लोडिग की जगह मशीन से काम कराया जा रहा है। विरोध करने पर मजदूरों के साथ भेदभाव कर उन्हें दूसरी कोलियरी में ट्रांसफर कराया जा रहा है। जिया के रिश्तेदार कंपनी में ठेकेदारी कर रहे हैं। बंगला में रह रहे हैं। सचिव जिया भी इसमे सहभागी हैं। जिया मजदूर विरोधी सचिव हैं। इसलिए मजदूरों के हित में मध्यावधि चुनाव की मांग की गई है।

loksabha election banner

..

ओपी सिंह के आरोप बेबुनियाद : एस जिया अहमद :

जामाडोबा 6-7 पिट्स के सचिव जिया अहमद ने अध्यक्ष ओपी सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि मेरे साथ रहकर ही ओपी सिंह अध्यक्ष बने हैं। हम तो मजदूरों के कार्य करने के कारण ही लगातार तीसरी बार काम के बल पर जीते हैं। राकोमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सचिव को यहां मध्यावधि चुनाव कराने की सहमति भी दी है। समय आने पर पता चल जाएगा कि कौन मजदूर विरोधी और कौन मजदूरों का हितैषी है।

..

जामाडोबा 6-7 पिट्स कोलियरी के अध्यक्ष ओपी सिंह की ओर से यहां मध्यावधि चुनाव कराने का पत्र मिला है। 23 नवंबर को इस मुद्दे पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मध्यावधि चुनाव के बारे में भी विचार किया जाएगा।

- संतोष कुमार महतो, क्षेत्रीय सचिव राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.