विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की पहरेदारी में चूहे चट कर गए 50 किलो गांजा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 12:35 PM (IST)

चूहे थाने में रखा गांजा खाते रहे और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

पुलिस की पहरेदारी में चूहे चट कर गए 50 किलो गांजा
पुलिस की पहरेदारी में चूहे चट कर गए 50 किलो गांजा

कुमार अजय, धनबाद। बिहार में चूहों ने थानों में रखी शराब पी ली थी तो झारखंड के धनबाद में उन्होंने थाने में भारी मात्रा में रखे गांजा को चट कर दिया।

जहां घुसने में शातिर अपराधियों के भी पांव फूलने लगते हैं, वहीं चूहों ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाने में रखे करीब 50 किलो गांजे को चटकर डाला और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह गई।

असहाय पुलिस ने कोर्ट को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि मालखाने में रखा अधिकांश गांजा चूहे चट कर गए हैं। इसलिए उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता।

दरअसल, धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार की अदालत में स्पेशल केस नंबर 8/16 में सुनवाई के वक्त बरवाअड्डा थानेदार दिनेश कुमार व एक सिपाही अदालत में हाजिर हुए थे। कोर्ट ने इस मामले में बरवाअड्डा पुलिस को आदेश दिया था कि वह जब्त गांजा अदालत में पेश करे।

लेकिन बेचारी पुलिस थोड़ा सा गांजा लेकर ही कोर्ट आई थी। जब कोर्ट ने इस बाबत पूछताछ की तो पुलिस अधिकारी ने अदालत को बताया कि चूहे काफी मात्रा में गांजा चट कर गए हैं इसलिए जितना गांजा जब्त किया गया था उतना पेश नहीं किया जा सकता।

145 किलो गांजा हुआ था जब्त:

15 मई, 2016 को बरवाअड्डा थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होंडा सिटी कार से तस्कर बंगाल की ओर गांजा ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग लगा दिया। थोड़ी ही देर में एक होंडा कार पहुंची।

पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली गई तो डिक्की से विभिन्न पैकेटों में 145 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया। इसमें से सौ किलो गांजा ही कोर्ट में पेश किया जा सका। गाड़ी चला रहे बिहार के जगदीशपुर भोजपुर निवासी शिवाजी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ेंः मां-बेटी का एक नाम, 12 लाख रुपये के लिए चल रहा घमासान

यह भी पढ़ेंः झारखंड से धीरे-धीरे खत्म होगा शराब का कारोबारः सीएम


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।