Move to Jagran APP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अब रोजाना चलेगी धनबाद-रांची इंटरसिटी

धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस अभी सप्ताह में चार दिन चलती है। इसके साथ ही रांची-देवघर इंटरसिटी अभी सप्ताह में छह दिन चलती है। अब सातों दिन चलाने की अनुमति मिल गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 10:10 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 10:10 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अब रोजाना चलेगी धनबाद-रांची इंटरसिटी
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अब रोजाना चलेगी धनबाद-रांची इंटरसिटी

धनबाद, जेएनएन। धनबाद से रांची और बाबा नगरी देवघर जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। धनबाद से रांची जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 फरवरी से प्रतिदिन चलेगी। इसके साथ ही रांची से देवघर जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रोजाना चलाया जाएगा। 

loksabha election banner

रेल पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस अभी सप्ताह में चार दिन चल रही है। इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसके साथ ही रांची-देवघर इंटरसिटी अभी सप्ताह में छह दिन चलती है। इसे सातों दिन चलाने की अनुमति मिल गई है। 

दरअसल, 15 जून 2017 को भूमिगत आग के खतरे के कारण बंद हुई धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के कारण इस ट्रेन को बंद कर दिया था। बाद में धनबाद से वाया आसनसोल व महुदा होकर इसे चलाया गया। पिछले वर्ष 24 फरवरी को डीसी लाइन के दोबारा चालू होने के बाद धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने लगी, पर इसके फेरे कम कर दिये गये। इसके लिंक टे्रन रांची-देवघर इंटरसिटी का भी एक फेरा कम किया गया था। अब दोनों टे्रनें प्रतिदिन चलेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.