Move to Jagran APP

JMM Politics: रमेश टुडू फिर बने धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष, यहां देखें-राज्य के 22 जिलों के अध्यक्षों की सूची

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के सभी जिलों के लिए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। रमेश टुडू को फिर से धनबाद कि जिलाध्यक्ष बनाया गाय है। पड़ोसी जिला बोकारो में हीरालाल मांझी तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:21 AM (IST)
JMM Politics: रमेश टुडू फिर बने धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष, यहां देखें-राज्य के 22 जिलों के अध्यक्षों की सूची
धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष रमेश टुडू ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के  जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। रमेश टुडू को फिर से धनबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पड़ोसी जिला बोकारो में हीरालाल मांझी तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। झामुमो केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल 22 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की है। झारखंड में 24 जिलाध्यक्ष हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने रविवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

loksabha election banner

10 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटियों को गठित करने का निर्देश

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर 22 जिला समितियों का गठन किया गया है। नवगठित जिला समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों के साथ बैठक कर अगले 10 दिनों में प्रखंड समितियों का गठन अथवा पुनर्गठन करते हुए उसकी विस्तृत सूची केंद्रीय कार्यालय को भेज दें। जिला समिति द्वारा नवगठित प्रखंड समिति को निर्देशित किया जाए कि पंचायत समितियों का गठन, चुनाव प्रक्रिया और आम सहमति से पुनर्गठन कर विस्तृत सूची केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे। नई गठित जिला समिति को यह भी निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों के साथ बैठक कर जिला समिति के विस्तार के लिए पदाधिकारियों के नामों की अनुशंसा जल्द करेंगे ताकि विचार के बाद जिला समिति का पुनर्गठन किया जा सके। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।

22 जिलों की समिति

रांची - अध्यक्ष मुश्ताक आलम, उपाध्यक्ष बिरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, सचिव हेमलाल मेहता हेमू और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल।खूंटी - अध्यक्ष जुबेर अहमद, उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिरू, डिकसन पूर्ति, सचिव गुलशन सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल।रामगढ़ - अध्यक्ष विनोद किस्कु, उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, रोहन राम बेदिया, सचिव विनोद कुमार महतो, कोषाध्यक्ष भुन्नू महतो।गुमला - अध्यक्ष भूषण तिर्की, उपाध्यक्ष सुशील दीपक मीणा, सचिव आरिफ अंसारी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह। लातेहार- अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष अनिल मनोहर, इंद्रदेव उरांव, सचिव समशुल होदा, कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव।

बासुदेव सोरेन का गोड्डा की कमान

गोड्डा - अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, इंद्रजीत पंडित, सचिव अजीमुद्दीन, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह।चतरा - अध्यक्ष पंकज प्रजापति, उपाध्यम असलम अंसारी, जयप्रकाश महाराज, सचिव अमरदीप प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव। हजारीबाग - अध्यक्ष शंभुलाल यादव, उपाध्यक्ष देवराम हेम्ब्रम, बिरेन्द्र राणा, सचिव निलकंठ महतो, कोषाध्यक्ष नइम राही। बोकारो - अध्यक्ष हीरालाल मांझी, उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, गिरधर महतो, विजय रजवार, सचिव जयनारायण महतो, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू।धनबाद - अध्यक्ष रमेश टुडू, उपाध्यक्ष मनीर मस्तान, उपाध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह, सचिव पवन महतो, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार सोरेन।

साहिबगंज में शाहजहां अंसारी पर विश्वास

साहिबगंज - अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, उपाध्यक्ष संजीव मामू हेम्ब्रम, फणी भूषण साह, सचिव सुरेश टुडू, कोषाध्यक्ष शक्तिनाथ अमन।पाकुड़ - अध्यक्ष श्याम यादव, उपाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, समद अली, हरिवंश चौबे, सचिव सुलेमान बास्की, कोषाध्यक्ष बाबूधन मुर्मू।सिमडेगा - अध्यक्ष किशोर डांग, उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, अनिल कंडुलना, दीप्तिमान तिर्की, सचिव सफीकुल इस्लाम खान, कोषाध्यक्ष आस्कर डांग।पलामू - अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव, रंजन चंद्रवंशी, सचिव सन्नू सिद्दकी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह।लोहरदगा - अध्यक्ष मोजम्मील अहमद, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, तिवारी उरांव, सचिव अनिल उरांव, कोषाध्यक्ष नवल सिंह।कोडरमा - अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, उपाध्यक्ष पवन माइकल कुजूर, कामेश्वर महतो, सचिव विरेन्द्र पांडेय, कोषाध्यक्ष छोटेलाल मेहता।जामताड़ा - अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष रवि दूबे, कैलाश प्रसाद साव, इम्तीयाज अंसारी, सचिव परेश यादव, कोषाध्यक्ष अशोक मंडल।गिरिडीह - अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष काजी बरकत अली, शहनवाज अंसारी, सचिव महालाल सोरेन, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार।

देवघर में संजय शर्मा को मिला माैका

देवघर - अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, सरोज सिंह, इस्तीयाक मिर्जा, सचिव बाबूराम सोरेन, कोषाध्यक्ष मनोज दास।गढ़वा - अध्यक्ष तनवीर आलम खान, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू संजय, सूर्यदेव मेहता, सचिव मनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता।पूर्वी सिंहभूम - अध्यक्ष रामदास सोरेन, उपाध्यक्ष सागेन पुर्ति, अरूण प्रसाद, सचिव घनश्याम महतो, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई। सरायकेला-खरसावां - अध्यक्ष डा. शुभेंदु महतो, उपाध्यक्ष मुरतेज अंसारी, संजय प्रधान, सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.