Move to Jagran APP

विधायक राज सिन्हा भी हुए पॉजिटिव

धनबाद भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी स्वयं दी। बताया कि वे रैपिड किट से टेस्ट में पॉजिटिव हो गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोग भी अपनी जांच करवा लें। विधायक ने स्वयं को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तकरीबन 10 दिन तक वे मधुपुर उप चुनाव में प्रचार करने गए थे। इस दौरान वे विधायक इंद्रजीत महतो के भी संपर्क में आए थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 03:32 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 03:32 AM (IST)
विधायक राज सिन्हा भी हुए पॉजिटिव
विधायक राज सिन्हा भी हुए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी स्वयं दी। बताया कि वे रैपिड किट से टेस्ट में पॉजिटिव हो गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोग भी अपनी जांच करवा लें। विधायक ने स्वयं को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तकरीबन 10 दिन तक वे मधुपुर उप चुनाव में प्रचार करने गए थे। इस दौरान वे विधायक इंद्रजीत महतो के भी संपर्क में आए थे। उन्होंने हैदराबाद ले जाते समय महतो को बोकारो तक जाकर विदाई भी दी थी। सिन्हा ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी ली थी। रविवार को 174 कोरोना पॉजिटिव मिले

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, धनबाद : रविवार को जिले में 174 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें आरटीपीसीआर से 35, ट्रूनेट से 111 व रैपिड किट से 28 पॉजिटिव की पहचान की गई। कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट में सिदरी, मनइटांड़ व बैंक मोड़ से सर्वाधिक पॉजिटिव मिले। यहां से 11-11 लोग संक्रमित पाए गए। स्टील गेट से छह, कुसुमविहार, बरटांड़ व धैया से पांच-पांच व कोयला नगर और मटकुरिया से चार-चार संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र से पाजिटिव की संख्या शून्य है। बलियापुर के स्वास्थ्य कर्मी की पटना में इलाज के दौरान मौत

संस, बलियापुर : बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी 45 वर्षीय सुनील पासवान का रविवार को पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सालुकचापड़ा में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। वे बिहार के जहानाबाद जिला घोसी थाना क्षेत्र के बेलाई गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन पुत्र व एक पुत्री है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.