विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: दून एक्‍सप्रेस का रूट एक बार फिर से बदला, अब उत्‍तर प्रदेश से होकर जाएगी ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 10 Oct 2023 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2023 10:13 AM (IST)

Railway News वाराणसी में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग के काम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है क्‍योंकि ...और पढ़ें

16 से 27 तक बदले मार्ग से चलेगी दून व जालियांवाला बाग एक्सप्रेस।
16 से 27 तक बदले मार्ग से चलेगी दून व जालियांवाला बाग एक्सप्रेस।

जागरण संवाददाता, धनबाद। वाराणसी में चल रहे यार्ड रिमाॅडलिंग के कारण ट्रेनें 15 अक्टूबर तक पहले से ही प्रभावित हैं। धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस आसनसोल, जसीडीह व गोरखपुर होकर चल रही है। इस बीच रेलवे ने एक बार फिर इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तन की घोषणा कर दी है।

ट्रेनों का रूट बदलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

16 अक्टूबर से चलने वाली दून एक्सप्रेस फिर बदले मार्ग से चलेगी। हालांकि, इस बार मार्ग परिवर्तन उत्तर प्रदेश में होगा।

वाराणसी से अयोध्या होकर चलने वाली ट्रेन जंघई, फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली व लखनऊ होकर चलेगी।

गोमो होकर चलने वाली टाटा-अमृतसर जालियांवाला एक्सप्रेस अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में परिवर्तित मार्ग से चलेगी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: सब्जियों से कैंसर! धनबाद में खाने-पीने की चीजों में खुलेआम डाला जा रहा केमिकल, लंबे समय तक खाने से हो सकती है गंभीर बीमारी

इंटरलॉकिंग के लिए किया जाएगा ट्रैफिक ब्‍लॉक

रेलवे की ओर से बताया कि जौनपुर व जौनपुर सिटी के बीच इंटरलाॅकिंग के लिए 17 से 28 अक्टूबर तक ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा।

इस दौरान उतरेटिया, सुल्तानपुर, जाफराबाद, वाराणसी व बाराबंकी, अयोध्या कैंट व जाफराबाद रेल मार्ग की ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं धनबाद, गोमो होकर चलने वाली आनंद विहार-भुवनेश्वर साप्ताहिक ट्रेन 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात-महाराष्ट्र से भी विकसित होगा झारखंड, देवघर में सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्‍यास मौके पर गरजे मुख्‍यमंत्री