Move to Jagran APP

धनबाद स्टेशन पर पोल से नीचे गिरा वेल्डिंग मजदूर, गंभीर हाल में दुर्गापुर रेफर Dhanbad News

रेल कर्मचारी पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दाैरान पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहे रेल कर्मचारियों ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 03:36 PM (IST)
धनबाद स्टेशन पर पोल से नीचे गिरा वेल्डिंग मजदूर, गंभीर हाल में दुर्गापुर रेफर Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर पोल पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहा रेलवे के बिजली विभाग का कर्मचारी रवि कुमार गोप सोमवार को नीचे गिर पड़ा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी केहुनी टूट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने पहले बरटांड़ जालान हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर नहीं होने के कारण रेलवे हॉस्पिटल लाया गया। रेलवे हॉस्पिटल में उसकी हालत चिंताजनक देख दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

रेल कर्मचारी पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दाैरान पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहे रेल कर्मचारियों ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। उसे तुरंत इलाज के लिए जालान अस्पताल ले जाया गया। रवि कुमार को काफी चोट आई है। उसकी स्थिति गंभीर है। पूर्व मध्य रेल मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री राकेश प्रसाद ने बताया कि रवि ऑन ड्यूटी था। काम करने के दौरान गिर जाने से गंभीर चोट आई है। उसे दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.