Jagran Breaking: बैग में देसी कट्टा छिपाकर आजमगढ़ ले जा रहे थे रिटायर्ड टाटा कर्मचारी, लगेज स्कैनर ने कर दी चुगली
स्टेशन पर लगेज बैग में हथियार ले जा रहे यात्री को रेल पुलिस ने पकड़ा। पकड़ा गया यात्री उत्तर प्रदेश का है। लगेज स्कैनर मशीन में बैग रखते ही ऑन ड्यूटी जवान ने पकड़ा। जीआरपी कर रही पूछताछ
जागरण संवाददाता, धनबाद : रिटायर टाटा कर्मी को हथियार रखने का शौक महंगा पड़ गया और वह रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रंगे हाथों पकड़े गए टाटा कर्मी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला
राजबली सिंह टाटा कर्मचारी थे और पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे। अब अपना सारा सामान समेटकर घर वापसी कर रहे थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाना था जहां जहां मुजफ्फरपुर में उनका स्थाई ठिकाना है। उन्होंने अपने ट्रैवलिंग बैग में कपड़ों के साथ कट्टा छुपा लिया था और उसे चोरी-छिपे अपने साथ ले जा रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि धनबाद स्टेशन के गेट पर लगे लगे लगेज स्कैनर से उनकी पोल खुल जाएगी। जैसे ही उन्होंने अपना बैग लगेज स्कैनर में रखा ऑन ड्यूटी रेल पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। सामान की जांच में कपड़ों में छिपाया गया देसी कट्टा बरामद हो गया। रेल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री देवी और बेटा अजय भी था।