विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राफेल विवाद में संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-दलाली खाकर यूरो फाइटर की लड़ रहे लड़ाई

By mritunjayEdited By:
Published: Sat, 09 Feb 2019 05:18 PM (IST)

राफेल फाइटर विमान खरीदने का निर्णय कांग्रेस सरकार यूपीए-2 के समय ही हुआ था। राफेल को एल- 1 बिडर घोषित ...और पढ़ें

राफेल विवाद में संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-दलाली खाकर यूरो फाइटर की लड़ रहे लड़ाई
राफेल विवाद में संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-दलाली खाकर यूरो फाइटर की लड़ रहे लड़ाई

धनबाद, जेएनएन। राफेल फाइटर विमान साैदे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यूरो फाइटर को हथियार बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी दलाली खाकर यूरो फाइटर की लड़ाई लड़ रहे हैं। यूरो फाइटर कंपनी भी भारत को लड़ाकू विमान बेचना चाहती थी। भारत सरकार ने साैदे नहीं किए तो उसने राहुल से संपर्क साधा। उसके इशारे पर ही राहुल दलाली के लिए सुबह-शाम राफेल-राफेल की रट लगाए रहते हैं। रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे आरोप लगाते हैं। 

पात्रा ने कहा है कि राफेल फाइटर विमान खरीदने का निर्णय कांग्रेस सरकार यूपीए-2 के समय ही हुआ था। राफेल को एल- 1 बिडर घोषित किय गया था। बिडिंग में यूरो फाइटर ने भी भाग लिया था। यूरो फाइटर के साथ साैदे नहीं हुए थो उसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर राफेल साैदे को रद कराने की रणनीति बनाई। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। वे दलाली के लिए रोज नए-नए झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सराकर के समय रक्षा साैदे में घपले-घोटाले होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बगैर दलाली और भ्रष्टाचार के राफेल विमान साैदे कराए तो कांग्रेस को विश्वास ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि आखिर बगैर दलाली के रक्षा साैदे कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा-सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी साफ हो गया कि राफेल में कोई दलाली नहीं हुई है। फिर भी राहुल गांधी राफेल-राफेल रट रहे हैं तो समझा जा सकता है कि वे दलाली के लिए यूरो फाइटर की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

पात्रा शनिवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भाजपा के प्रमंडलीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनहोंने काह कि 2019 का लोकसभा चुनाव समान्य चुनाव नहीं है। यह धर्मयुद्ध है। एक तरफ नरेंद्र मोदी खड़े हैं तो दूसरी तरफ तमाम भ्रष्टाचारी और परिवारवादी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधि आए थे। इस माैके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय, कोडरमा के सांसद डॉ. रवींद्र राय, धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक हरिप्रकाश लाटा ने अध्‍यक्षता और भाजपा के जिला महामंत्री संजय झा ने संचालन किया।