Move to Jagran APP

राहुल गांधी से भाजपा का कुनबा भयभीत : ब्रजेंद्र

¨सदरी : राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर ¨सदरी के कांग्रेसियों में हर्ष है। रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 06:12 PM (IST)
राहुल गांधी से भाजपा का कुनबा भयभीत : ब्रजेंद्र
राहुल गांधी से भाजपा का कुनबा भयभीत : ब्रजेंद्र

¨सदरी : राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर ¨सदरी के कांग्रेसियों में हर्ष है। रविवार को गांधी सेवा सदन में कांग्रेस के समारोह में कांग्रेस के धनबाद जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद ¨सह ने शिरकत की। ब्रजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी से भाजपा का पूरा कुनबा भयभीत हो गया है। गुजरात चुनाव में केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्ववाली राज्य सरकारों ने राहुल गांधी से मुकाबले के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस के युवा नेतृत्व को जनता ने हाथों हाथ लिया है। 2019 के आम चुनाव में यह कांग्रेस की वापसी के संकेत हैं।

loksabha election banner

कहा है कि राज्य में भूख से हो रही मौतों के खिलाफ व वृद्धावस्था, विधवा पेंशन तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग को लेकर कांग्रेस 20 दिसंबर को रणधीर वर्मा चौक व सभी प्रखंडों में धरना देगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष ने कांग्रेसियों के साथ क्षेत्र में पदयात्रा कर कांग्रेसी ओमप्रकाश ¨सह, मनोहर कुमार, सत्यदेव ¨सह के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश ¨जदल, विदेशी ¨सह, नरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार ¨सह, अनवर शमीम, वीपी ¨सह, आरडी राय, सुबोध पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.