Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Elections- 2019 : जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का हाल जानी रागिनी, किसी ने मांगा पीने को पानी तो कोई दिखाया क्वाटर का हाल

झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद मांगी। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल जाना।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 08:35 PM (IST)
Jharkhand Assembly Elections- 2019 : जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का हाल जानी रागिनी, किसी ने मांगा पीने को पानी तो कोई दिखाया क्वाटर का हाल
Jharkhand Assembly Elections- 2019 : जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का हाल जानी रागिनी, किसी ने मांगा पीने को पानी तो कोई दिखाया क्वाटर का हाल

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Elections- 2019 के तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद मांगी।

loksabha election banner

जनसंपर्क अभियान के दौरान बगडिगी बस्ती छठ तालाब के निकट एवं बरारी मोड़ पहुंचने पर रागिनी सिंह का महिलाओं ने स्वागत किया। इससे पूर्व बागडिगी की महिलाओं ने भाजपा नेत्री के सामने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को उठाया। इसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि अचार संहिता खत्म होने के बाद पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।

उधर, जेलगोरा बरारी मोड़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने रागिनी सिंह की गर्मजोशी के साथ आगाभगत किया। अगुवानी कर रहे जनता मजदूर संघ के बरारी शाखा सचिव मनोहर सिंह ने नेत्री को क्वाटर की जर्जर अवस्था एवं नाली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का मांग की। इसपर रागिनी ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.