Move to Jagran APP

Jharia Chunav 2019 : इस्तीफा दिए बिना मां-बेटे ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के साथ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नामांकन वापसी तक संजीव सिंह व कुंती सिंह के पास वक्त है। यदि दोनों चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी नियमों के तहत उनपर कार्रवाई की जाएगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 07:24 PM (IST)
Jharia Chunav 2019 : इस्तीफा दिए बिना मां-बेटे ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के साथ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड के चुनावी समर में झरिया विधानसभा सीट एक ऐसा रणक्षेत्र है, जहां चुनावी मैदान में मां, बेटा, बहू और रिश्तेदार सभी हैं। शुक्रवार को झरिया की पूर्व विधायक व स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी कुंती देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उसके ठीक बाद कुंती पुत्र व विधायक संजीव सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने नामांकन किया। हालांकि, कुंती सिंह और संजीव सिंह ने अभी तक भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि नीरज हत्याकांड में जेल में बंद संजीव सिंह अभी भाजपा के विधायक हैं और मां कुंती सिंह भी भाजपा से जुड़ी हैं। कुंती सिंह 2005 और 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर झरिया से विधायक चुनी गईं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अभी तक संजीव सिंह और कुंती सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

पार्टी नियमों के तहत दोनों पर होगी कार्रवाई : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नामांकन वापसी तक उनके पास वक्त है। यदि संजीव सिंह व कुंती सिंह चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी नियमों के तहत दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नामांकन के बाद कुंती सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि नामांकन करने नहीं आई हूं। बहू के साथ पूरे ताकत के साथ खड़ी हूं और भारी बहुमत से बहू जीतेगी। वहीं, संजीव के नामांकन पर कुंती सिंह ने कहा की जल्द आपलोगों को सब कुछ पता चल जाएगा।

इन्होंने ने किया नामांकन : झरिया विधानसभा सीट से नामांकन करने वालों में एक ही परिवार के चार लोग हैं। इनमें पूर्व विधायक कुंती सिंह, विधायक संजीव सिंह, संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह और संजीव की भाभी व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सिंह मेंशन के नजदीकी मानें जाने वाले इंद्रजीत सिंह ने भी नामांकन कर सभी को चौंका दिया है।

देवरानी-जेठानी में महामुकाबला : रागिनी जहां भाजपा की प्रत्याशी हैं। वहीं उनकी जेठानी पूर्णिमा सिंह (पूर्व डिप्टी मेयर स्व. नीरज सिंह की पत्नी) कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में देवरानी से दो-दो हाथ करेंगी। जबकि स्वयं संजीव सिंह, मां कुंती सिंह और परिचित इंद्रजीत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.